West Bengal: TMC पूर्व विधायक शौकत मोल्ला गिरफ्तार, भागने वाला था बांग्लादेश; भांगड़ ब्लास्ट के मास्टरमाइंड को NIA ने ऐसे पकड़ा

भांगड़ ब्लास्ट केस में NIA ने पूर्व TMC विधायक शौकत मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। शौकत बांग्लादेश भागने की तैयारी में था, लेकिन NIA ने उन्हें आखिरकार कोलकाता के पास से गिरफ्तार कर लिया, जानें क्या है पूरा मामला? पूर्व TMC विधायक का ब्लास्ट से क्या कनेक्शन था? पढ़ें पूरी खबर। 

 
Follow :
भांगड़ ब्लास्ट का मास्टरमाइंड शौकत मोल्ला गिरफ्तार | Image: ANI

Shaukat Molla Arrest in Bhangar Blast Case: भांगड़ ब्लास्ट केस से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है, NIA ने सफलता हासिल करते हुए ब्लास्ट के मुख्य आरोपी यानी पूर्व TMC विधायक शौकत मोल्ला को गिरफ्तार कर लिया है। NIA ने शौकत के घर अचानक छापा मारा, इस दौरान शौकत ने तुरंत बाइक उठाई और वो फरार हो गए। बताया जा रहा है कि शौकल मोल्ला गिरफ्तारी से बचने के लिए बांग्लादेश भागने की तैयारी में थे।

शौकत मोल्ला वकील के जरिए कोर्ट में सरेंडर करने की योजना भी कर रहा था, क्योंकि उनका भागना मुश्किल हो गया था। हालांकि इन सभी प्लानिंग में फेल होते हुए आखिर कार शौकत कोलकाता के पास पुलिस के हाथ लग गए, जिसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। दरअसल, शौकत मोल्ला पर गंभीर आरोप है कि भांगड़ ब्लास्ट के मुख्य साजिशकर्ता वहीं थे।  

शौकत की बेटी क्या बोलीं? 

वहीं, शौकत की बेटी ने दावा किया है कि उनके पिता को NIA ने गिरफ्तार नहीं किया, बल्कि वे खुद सरेंडर करने आए थे। उन्होंने कहा कि उनके पिता जरूरी काम से बाहर गए थे और NIA से संपर्क होने पर खुद सामने आए।

क्या है पूरा मामला, समझते हैं

इसी साल 19 मार्च को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भांगड़ इलाके में जोरदार विस्फोट हुआ, इस घटना में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई और कई लोग घायल भी हुए। आरोप था कि वहां कच्चे बम बनाए जा रहे थे। गृह मंत्रालय के आदेश पर NIA को जांच सौंपी गई। इसके बाद एक्शन में आते हुए NIA ने सबसे पहले शम्सुल सरदार को हिरासत में लिया, जिन पर शौकत को फरार होने में मदद करने का आरोप है। 

भांगड़ ब्लास्ट केस में अब तक 4 गिरफ्तारियां  

शौकत की गिरफ्तारी के साथ अब इस मामले में कुल 4 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। NIA ने कुल 9 जगहों पर छापेमारी की थी, एजेंसी अभी ब्लास्ट से जुड़े पूरे नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है। भांगड़, दक्षिण 24 परगना जिले में पड़ता है। शौकत मोल्ला दो बार TMC के विधायक रह चुके हैं। फिलहाल NIA की जांच अभी जारी है और इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियां संभव है।

यह भी पढ़ें: Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिली हिमाचल से हरियाणा तक धरती

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 6 June 2026 at 08:28 IST