Bewafa Chai Wala: वाराणसी की ये चाय की दुकान क्यों बनी चर्चा का केंद्र? वजह जानकर दंग रह जाएंगे आप

प्यार में धोखा खाए लोगों के जान गंवाने या हर वक्त गम में डूबे रहने के बारे में भी जरूर सुना होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) से उसके उलट एक मामला सामने आया है।

Follow :  
×

Share


| Image: self

सबको जिंदगी में कभी ना कभी प्यार जरूर होता है और दिल टूटे आशिकों को भी आपने देखा होगा। इतना ही नहीं, प्यार में धोखा खाए लोगों के जान गंवाने या हर वक्त गम में डूबे रहने के बारे में भी जरूर सुना होगा। लेकिन उत्तर प्रदेश के वाराणसी (Varanasi) से उसके उलट एक मामला सामने आया है, जहां प्यार में धोखा खाने वाला एक शख्स आज चर्चा का विषय बना हुआ है। इस शख्स ने एक ऐसी दुकान खोली है, जो हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच रही है।

दरअसल, प्यार में धोखा खाए बैठे इस शख्स ने अपनी प्रेमिका की याद में चाय की दुकान खोल डाली है और इस दुकान का नाम 'बेवफा चाय वाला' (Bewafa Chai Wala) रखा है। यही नहीं, इस चाय वाले के दिल में आज भी प्रेमी जोड़ों के लिए खास प्रेम है। यह शख्स दुकान पर आने वाले कपल्स को चाय पर डिस्काउंट भी दे रहा है। वाराणसी में  'बेवफा चाय वाला' की दुकान आज इतनी मशहूर हो गई है कि शाम के वक्त यहां चाय का स्वाद चखने वालों की भीड़ लग जाती है।

प्रेमी जोड़ों को 15 रुपये में चाय

जानकारी के अनुसार, 'बेवफा चाय वाला' की यह दुकान वाराणसी कैंट स्टेशन पर कमलापति त्रिपाठी स्मारक के पास है। यहां दोपहर 2 बजे से रात के 11 बजे तक चाय पीने वालों की लाइन लगी होती है। दुकान के अनोखे नाम की वजह से लोग खुद यहां चले आते हैं। दुकानदार अनुराग सोनकर कहते हैं कि वो प्रेमी जोड़ों को 15 रुपये में चाय पिलाते हैं, जबकि प्यार में धोखा खाने वालों के लिए एक चाय की कीमत 10 रुपये है। 

यह भी पढ़ें: भाजपा और संघ की ‘विभाजनकारी’ विचारधारा से मुकाबले का जरिया है ‘भारत जोड़ो यात्रा’: कांग्रेस

दुकानदार ने बताया क्यों रखा ऐसा नाम

दुकानदार की मानें तो उसे प्यार में धोखा मिला, जिसके चलते वो काफी दिनों तक परेशान रहा। बाद में उसने चाय की दुकान खोली, जिसका नाम 'बेवफा चाय वाला' रखा। वहीं दुकान पर आने वाले ग्राहकों का कहना है कि इसकी चाय बहुत अच्छी है। दुकान के अनोखे नाम की वजह से लोग यहां आते हैं।

यह भी पढ़ें: अग्निवीरों पर राहुल गांधी के 'बिगड़े' बोल, कहा- '4 साल बाद युवाओं को जूते मारकर सेना से निकाल दिया जाएगा'

Published By : Dalchand Kumar

पब्लिश्ड 5 January 2023 at 15:41 IST