TMC में बगावत तेज, ऋतब्रत बनर्जी को नया नेता प्रतिपक्ष बनाने की तैयारी, 59 विधायकों का समर्थन का दावा; बागी विधायक पहुंचे विधानसभा

पश्चिम बंगाल में टीएमसी में बड़ा 'खेला' होने की संभावना है। TMC प्रमुख ममता बनर्जी के हाथ से पहले सत्ता गई और अब पार्टी को भी संभालना मुश्किल हो गया है। ऋतब्रत बनर्जी को नया नेता प्रतिपक्ष बनाने की तैयारी चल रही है।

 
Follow :
TMC में बगावत तेज! ऋतब्रत बनर्जी को नया नेता प्रतिपक्ष बनाने की तैयारी | Image: ANI

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार मिलने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) में भूचाल आया गया है। पार्टी टूट के करार पर खड़ी हो गई है। पार्टी से निष्कासित दो विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने बगावत का बिगुल फूंक दिया है। अब पार्टी में दो फाड़ की स्थिति बनती नजर आ रही है। ऋतब्रत बनर्जी ने दावा किया है कि उनको TMC के 60 से विधायकों का समर्थन प्राप्त है। अब ऋतब्रत बनर्जी अपनी दावेदारी पेश करने विधानसभा पहुंचे हैं।

पश्चिम बंगाल में टीएमसी में बड़ा 'खेला' होने की संभावना है। TMC प्रमुख ममता बनर्जी के हाथ से पहले सत्ता गई और अब पार्टी को भी संभालना मुश्किल हो गया है। पार्टी की अंदरूनी कलह अब खुलकर बाहर आ रही है। कार्यकर्ता से लेकर नेता तक का टीएमसी से लगातार मोहभंग हो रहा है। पार्टी के निष्कासित विधायक ऋतब्रत बनर्जी विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष बनने की दावेदारी ठोकने वाले हैं।

 ऋतब्रत बनर्जी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की तैयारी

निष्कासित TMC विधायक ऋतब्रत बनर्जी बुधवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा पहुंचे, जहां वे नेता प्रतिपक्ष (Leader of Opposition) पद के लिए अपना दावा पेश करने वाले हैं। सूत्र बताते हैं कि बागी गुट ऋतब्रत बनर्जी को TMC का नया नेता प्रतिपक्ष बनाने की कोशिश कर रहा है। इसके अलावा TMC के करीब 20 विधायक भी विधानसभा पहुंच चुके हैं।

June 3, 2026

59 विधायकों का समर्थन मिलने का दावा

विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के नामांकन पर TMC विधायक मुस्तफिजुर रहमान ने कहा, "हमें सही आंकड़ा नहीं पता। मैं बाहर से सुन रहा हूं कि 59 हस्ताक्षर मिले हैं। मैं बस यही सुन रहा हूं। मैंने भी हस्ताक्षर किए हैं।"

June 3, 2026

बागी विधायक पहुंचे विधानसभा

नेता प्रतिपक्ष (LoP) के नामांकन पर TMC की ओर विधायक प्रिया पॉल ने कहा, "मैं अंदर (विधानसभा) जा रही हूं, बैठक के बाद ही कुछ बताऊंगी।" इधर बंगाल विधानसभा के अध्यक्ष रथींद्र बोस भी सदन पहुंच गए हैं, जिनसे टीएमसी के बागी विधायक मुलाकात कर सकते हैं। इस दौरान वे स्पीकर से नेता प्रतिपक्ष के की दावेदारी भी पेश कर सकते हैं। 

June 3, 2026

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी के खिलाफ रोष

निलंबित TMC नेताओं ने आरोप लगाया है कि दीदी यह समझ नहीं पाईं कि पूरी पार्टी में अभिषेक के प्रति कितना ज्यादा असंतोष था। उनके साथ अब अभिषेक बनर्जी और मुट्ठी भर पुराने विधायक, उनके पुराने वफादार ही बचेंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि यह विद्रोह TMC के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। अभी तक TMC की इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन घटनाक्रम पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

यह भी पढ़ें: Big Breaking: दिल्ली के लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट में आग लगने से 21 की मौत
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 3 June 2026 at 13:51 IST