बंगाल में जिस दुकानदार से PM मोदी ने खरीदी थी झालमुड़ी, उसे पाकिस्तान और इस देश से मिली जान से मारने की धमकी, खौफ में परिवार
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक झालमुड़ी की दुकान पर रुककर उसका स्वाद चखा था। इतना ही नहीं, उससे बातचीत भी की थी, जो खूब वायरल हुई। अब उसी दुकानदार को जान से मारने की धमकियां मिल रही है।
Death Threat to Bengal Jhalmuri Seller: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झालमुड़ी खिलाकर रातों रात सोशल मीडिया स्टार बने दुकानदार को अब जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। उसका दावा है कि उसे पाकिस्तान और बांग्लादेश से कॉल आ रहे हैं।
झालमुड़ी बेचने वाले विक्रम साहू का आरोप है कि पाकिस्तान और बांग्लादेश से कॉल करने लोग उनकी दुकान को उड़ाने की धमकी दे रहे हैं। विक्रम साहू का कहना है कि एक वीडियो कॉल में कुछ लोग उन्हें हथियार दिखा रहे थे। उन्होंने चेतावनी भी दी है कि इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। ऐसे में वो और उनका परिवार तनाव में है।
दुकानदार बोला- मुझे गालियां दी जा रही और...
विक्रम के मुताबिक, कई बार लगातार फोन आते रहे और फोन की घंटी बजती रही, लेकिन उन्होंने कई कॉल उठाए ही नहीं। उन्होंने बताया कि फोन करने वाले लोग उन्हें गालियां दे रहे हैं और अभद्र शब्दों का प्रयोग करते हैं। मुझे डराने की कोशिश की जा रही है। वे मुझसे पूछते हैं, 'जिंदा हो या मर गए?'
कब से मिल रही धमकियां?
विक्रम का कहना है कि धमकी भरे कॉल करने वालों ने उन्हें प्रधानमंत्री के साथ उनके 'जुड़ाव' को लेकर कोई बात नहीं की। लेकिन धमकियों का सिलसिला तभी से जारी है, जब से पीएम मोदी ने उनकी बनाई झालमुड़ी खाई थी।
जब पीएम मोदी ने खाई थी झालमुड़ी
बता दें कि पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी एक झालमुड़ी की दुकान पर रुके थे। यहां उन्होंने विक्रम के हाथ की बनी झालमुड़ी बड़े ही चाव से खाई। इसकी तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 22 May 2026 at 20:20 IST