असम जीतने से ज्यादा बंगाल चुनाव के परिणाम ने मुझे खुशखबरी दी, ये देश की जीत है- CM हिमंता बिस्वा सरमा ने ऐसा क्यों कहा
Republic Summit 2026 में असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने कहा कि बंगाल चुनाव में BJP की जीत सिर्फ भाजपा की जीत नहीं, बल्कि पूरे भारत की जीत है। जब भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग हो जाएगी, तो घुसपैठ पर काफी हद तक रोक लग जाएगी।
- भारत
- 3 min read
Himanta Biswa Sarma: रिपब्लिक समिट 2026 में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि बंगाल चुनाव में BJP की जीत से उन्हें असम जीतने जितनी ही खुशी हुई है। उन्होंने इसे सिर्फ बंगाल की नहीं, बल्कि पूरे देश की जीत बताया। हिमंता ने इसके पीछे की वजह भी बताई।
सीएम हिमंता ने कहा कि बंगाल चुनाव का परिणाम हमारे लिए बहुत बड़ी खुशखबरी थी। पिछले कई सालों से हम इंतजार कर रहे थे। 1985 में ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (AASU) ने केंद्र सरकार के साथ समझौते पर हस्ताक्षर किए थे, जिसमें इंडो-बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग करने का प्रावधान था। भारत सरकार ने इसे केवल असम तक सीमित समझ लिया।
अब घुसपैठ पर लग जाएगी रोक- हिमंता
उन्होंने कहा कि आप जानते हैं कि पश्चिम बंगाल में लंबे समय तक बॉर्डर फेंसिंग नहीं हो पाई। जब एक तरफ फेंसिंग है और दूसरी तरफ नहीं, तो वह व्यर्थ है। बंगाल चुनाव में BJP की जीत सिर्फ भाजपा की जीत नहीं, बल्कि पूरे भारत की जीत है। जब भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर फेंसिंग हो जाएगी, तो घुसपैठ पर काफी हद तक रोक लग जाएगी। इसलिए बंगाल की जीत को मैं असम जीतने से भी ज्यादा सेलिब्रेट कर रहा हूं।
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि यह हमारी भूमि और जनसांख्यिकी की सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी है। इससे नॉर्थ ईस्ट, बंगाल और झारखंड सभी सुरक्षित हो जाएंगे। देश के राष्ट्रीय सुरक्षा के सवाल को बड़े स्तर पर हल किया जा सकेगा। मेरी पश्चिम बंगाल सरकार और भारत सरकार दोनों से यही आग्रह है कि भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर बंगाल में जितनी जल्दी हो सके फेंसिंग का काम पूरा किया जाए।
अधिक जानकारी और अपडेट के लिए देखें: https://summit.republicworld.com/
Presented By: RP-संजीव गोयनका ग्रुप | Co-Presented By: ZOHO और TVS मोटर कंपनी | Powered By: सिस्टर निवेदिता यूनिवर्सिटी | Co-Powered By: कल्याणी, सैमटेल एवियोनिक्स, रविन ग्रुप और मेघाश्रे | State Partners: UP सरकार, हरियाणा सरकार, आंध्र प्रदेश सरकार, उत्तराखंड सरकार और असम सरकार | Housing Partner: गौर्स | Prayer Partner: साइकिल अगरबत्ती | Skincare Partner: डॉ. राशेल | Knowledge Partner: शारदा यूनिवर्सिटी | Stainless Partner: JSL | Vision Partner: एल्कोन | Special Partners: संस्कृति यूनिवर्सिटी, गैलेंट, पान बहार, कृष्णाज आयुर्वेद, बैकबे, वाघ बकरी, फर्नस एन पेटल्स, नंदिनी और मैसूर सैंडल्स | सेलिब्रेशन पार्टनर: एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स (@ABDL_India)
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 22 June 2026 at 14:54 IST