अपडेटेड 16 March 2025 at 21:41 IST

बंगाल : नदी में मिला शव, परिवार को 2 कर्जदारों पर शक

पुलिस ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में 58 वर्षीय एक साहूकार का शव नदी से बरामद किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

Follow :  
×

Share


मिला शव | Image: Representative

पुलिस ने पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में 58 वर्षीय एक साहूकार का शव नदी से बरामद किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि उसके परिवार ने दो कर्जदारों पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है।

पुलिस ने परिवार के आरोपों के आधार पर हत्या की जांच शुरू कर दी है और फिलहाल इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। मृतक की पहचान नासुराम बिस्वास के रूप में हुई है जिसका शव शनिवार दोपहर रानाघाट जिले के ताहेरपुर थाना क्षेत्र में चूर्णी नदी से बरामद किया गया।

पुलिस अधीक्षक सनी राज ने बताया, 'शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हमने आरोपों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।' बिस्वास के परिवार ने आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले बिस्वास से भारी रकम कर्ज लेने वाले दो लोगों ने कर्ज चुकाने से बचने के लिए उसकी हत्या कर दी और शव को नदी में फेंक दिया। परिवार ने दावा किया कि दोनों ने उसे होली के दिन शराब पार्टी में आमंत्रित किया था, जहां उन्होंने उसे नशे में धुत कर दिया और धारदार हथियारों से उसकी हत्या कर दी।

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 16 March 2025 at 21:41 IST