BREAKING: बारामती में एक और विमान हादसा, यहीं क्रैश हुआ था अजित पवार का प्लेन, बाल-बाल बची पायलट की जान
Maharashtra Baramati Plane crash: महाराष्ट्र के बारामती में एक बार फिर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हादसे का मामला सामने आया है। बारामती तालुका के गोजुबावी इलाके में रेड बर्ड कंपनी का एक ट्रेनिंग प्लेन अचानक क्रैश हो गया। ये हादसा करीब आधे घंटे पहले हुआ, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
Maharashtra Baramati Plane crash: महाराष्ट्र के बारामती में एक बार फिर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट हादसे की घटना सामने आई है। बारामती तालुका के गोजुबावी इलाके में बुधवार को रेड बर्ड कंपनी का एक दो सीटों वाला ट्रेनिंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि पायलट सुरक्षित बच गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, विमान ट्रेनिंग उड़ान पर था। इसी दौरान तकनीकी खराबी या इंजन में समस्या आने के बाद विमान गोजुबावी गांव की सीमा में गिर पड़ा। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंच गई। फिलहाल दुर्घटना के सही कारणों की जांच की जा रही है।
गोजुबावी इलाका फिर सुर्खियों में
यह पहला मौका नहीं है जब बारामती का गोजुबावी इलाका विमान हादसे की वजह से चर्चा में आया हो। इससे पहले भी इसी इलाके में कई छोटे विमान दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं। कुछ समय पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री Ajit Pawar का विमान भी इसी क्षेत्र के पास हादसे का शिकार हुआ था।
इसके अलावा रेड बर्ड कंपनी का एक अन्य ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट भी पहले इसी इलाके में क्रैश हो चुका है। लगातार हो रहे हादसों ने बारामती में चल रही फ्लाइट ट्रेनिंग संस्थाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पायलट ट्रेनिंग का बड़ा केंद्र है बारामती
बारामती देश के प्रमुख पायलट ट्रेनिंग हब्स में गिना जाता है। यहां रेड बर्ड और कारवार एविएशन जैसी संस्थाएं बड़ी संख्या में ट्रेनी पायलटों को प्रशिक्षण देती हैं। हर साल देशभर से छात्र यहां पायलट बनने का सपना लेकर पहुंचते हैं। हालांकि, लगातार सामने आ रहे हादसों के बाद विमानन सुरक्षा और ट्रेनिंग प्रोटोकॉल को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि पहले भी सुरक्षा मानकों को लेकर रेड बर्ड कंपनी पर कार्रवाई हो चुकी है और उस पर अस्थायी प्रतिबंध भी लगाया गया था।
हादसे के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई है। विमान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
Published By : Shashank Kumar
पब्लिश्ड 13 May 2026 at 10:20 IST