अपडेटेड 9 November 2021 at 23:00 IST
Banks closed on Chhath Puja: इन राज्यों में छठ पर रहेगी छुट्टी, पहले ही निपटा लें सभी जरूरी काम
देश भर में छठ पूजा के उत्सव के बीच, बिहार और झारखंड (Bihar and Jharkhand) में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक कथित तौर पर 10 नवंबर को बंद रहेंगे।
Banks closed on Chhath Puja 2021: देश भर में छठ पूजा के उत्सव के बीच, बिहार और झारखंड (Bihar and Jharkhand) में सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के बैंक कथित तौर पर 10 नवंबर को बंद रहेंगे। वहीं एक रिपोर्टों के अनुसार, पटना में सभी बैंक कर्मचारियों (bank employees) के लिए 11 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश होगा। साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के सीमावर्ती इलाकों में स्थित बैंक भी बंद रह सकते हैं।
वहीं छठ के मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी 10 नवंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है।
छठ पूजा का दूसरा दिन
छठ पूजा सूर्य देव को प्रसन्न करने के लिए सबसे शुभ त्योहारों में से एक होता है। यह त्योहार चार दिनों का उत्सव होता है जिसमें सूर्य के देवता की पूजा अत्यंत समर्पण और ईमानदारी के साथ की जाती है। छठ का यह कठिन व्रत पृथ्वी पर जीवन और ऊर्जा देने के लिए सूर्य को धन्यवाद देने के लिए मनाया जाता है। लोग अपने परिवार खासकर बच्चों के लिए भी सूर्य देव से आशीर्वाद मांगते हैं। 10 नवंबर को महापर्व छठ का तीसरा दिन है। इस दिन ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। उसके बाद 11 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा।
दिल्ली की यमुना नदी से निकला जहरीला झाग
इस बीच छठ पूजा के पहले दिन सोमवार को श्रद्धालुओं ने कालिंदी कुंज के पास यमुना नदी में डुबकी लगाई, जो जहरीले झाग की मोटी परत से ढकी हुई थी। नदी के पानी की गुणवत्ता को देखते हुए निवासियों ने दुख व्यक्त किया। विशेषज्ञों के अनुसार, नदी का अमोनिया स्तर भी बढ़ रहा है। प्रदूषण की सामान्य बढ़ती मात्रा के कारण, फोम को पहले भी कई बार देखा जा चुका है। ट्विटर पर लोग जहरीले झाग की तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं और केजरीवाल सरकार की आलोचना कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : 50MP सेल्फी कैमरा, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ आएगा Vivo V23e! स्पेसिफिकेशन और डिजाइन हुआ लीक
Published By : Priya Gandhi
पब्लिश्ड 9 November 2021 at 23:00 IST