अपडेटेड 18 August 2024 at 11:33 IST

मंगलुरु के पहाड़ी क्षेत्रों में ‘ट्रैकिंग’ पर लगा प्रतिबंध हटा, पर्यटन बढ़ने की उम्मीद

Mangaluru: मंगलुरु के पहाड़ी क्षेत्रों में ‘ट्रैकिंग’ पर लगा प्रतिबंध हटा लिया गया है, जिसके बाद से पर्यटन बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

Follow :  
×

Share


प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Unsplash

Mangaluru: कर्नाटक के मंगलुरु एवं निकटवर्ती क्षेत्रों में पश्चिमी घाट की पर्वतीय श्रृंखलाओं में ‘ट्रैकिंग’ पर लगा प्रतिबंध शनिवार को हटा लिया गया और अब पर्यटक एवं पर्वतारोही सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाकर ‘ट्रैकिंग’ कर सकेंगे।

दक्षिण कन्नड़ जिले के उपायुक्त मुल्लई मुहिलान ने इस संबंध में शनिवार शाम निर्देश जारी कर लोगों को पश्चिमी घाट की पहाड़ियों में ‘ट्रैकिंग’ पर जाने की छूट दे दी।

इस पूरे इलाके में जून से जारी भारी बारिश के बाद भूस्खलन, बाढ़ और पेड़ गिरने की घटनाओं के मद्देनजर पर्यटकों के जाने एवं पर्वतारोहण पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

जिलाधिकारी द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि सुरक्षा उपायों से कोई समझौता नहीं करने की शर्त पर प्रतिबंध हटाया गया है।

जिला प्रशासन ने इस क्षेत्र में ‘ट्रैकिंग’ आयोजकों को सलाह दी है कि वे पर्याप्त सुरक्षा उपायों के साथ केवल सुरक्षित मार्ग पर ही ‘ट्रैकिंग’ के कार्यक्रम आयोजित करें।

विभिन्न एजेंसियों एवं पर्वतारोहियों ने आशा व्यक्त की है कि उडुपी, कोडागु और हासन जैसे जिलों में भी जल्द ही ‘ट्रैकिंग’ गतिविधियां पुन: प्रारंभ हो जायेंगी जिससे क्षेत्र में इस मौसम में आने वाले पर्यटकों की संख्या में एक बार वृद्धि देखने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: करुणानिधि की शतवार्षिकी पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी करेंगे राजनाथ सिंह

Published By : Kajal .

पब्लिश्ड 18 August 2024 at 11:33 IST