अपडेटेड 6 March 2024 at 07:16 IST

Delhi News: दिल्ली में महिला से बलात्कार के बाद फरार ‘टैरो रीडर’ हिमाचल प्रदेश में गिरफ्तार

दिल्ली में पिछले साल एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 35 वर्षीय ‘टैरो कार्ड रीडर’ को हिमाचल प्रदेश में गिरफ्तार किया गया है।

Follow :  
×

Share


representative | Image: shutterstock

दिल्ली में पिछले साल एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में 35 वर्षीय ‘टैरो कार्ड रीडर’ को हिमाचल प्रदेश में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिला ने एक मार्च को पुलिस को सूचित किया कि सिद्धांत जोशी ने कथित तौर पर शादी का झूठा वादा करके उसके साथ बलात्कार किया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण-पश्चिम) रोहित मीणा ने कहा कि महिला ने यह दावा भी किया कि जोशी ने उसे धमकाने के लिए निजी तस्वीरें ली थीं और वीडियो बनाए थे। अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम गठित की गई।

डीसीपी ने कहा, "आरोपी के मोबाइल फोन की निगरानी के आधार पर टीम ने उसका पीछा करना शुरू कर दिया। हमारी टीम ने उत्तर प्रदेश से लेकर उत्तराखंड और उत्तराखंड से पंजाब तक उसका पीछा किया। आखिरकार उसे हिमाचल प्रदेश के कसौली से पकड़ लिया गया।"

उन्होंने कहा, "आरोपी ने अपराध कबूल कर लिया और खुलासा किया कि उसने पीड़िता का कई बार शोषण किया। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है और जांच जारी है।"

इसे भी पढ़ें: टेस्ट टीम में जगह नहीं फिर रिंकू सिंह धर्मशाला में क्या कर रहे, डेब्यू करेंगे या कोई और बात?


 

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Ritesh Kumar

पब्लिश्ड 6 March 2024 at 07:16 IST