अपडेटेड 20 October 2024 at 17:41 IST

Baba Siddique Murder Case: मुंबई पुलिस को मिली कामयाबी, बेलापुर से एक और आरोपी गिरफ्तार, खोलेगा राज!

मुंबई पुलिस हाई प्रोफाइल बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में एक और आरोपी की गिरफ्तारी की है। नवी मुंबई के बेलापुर से 10वें आरोपी की गिरफ्तारी हुई है।

Follow :  
×

Share


Baba Siddique Murder Case | Image: PTI/Shutterstock

सत्य विजय सिंह

मुंबई पुलिस हाई प्रोफाइल बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में दिन रात लगी है। इस कड़ी में मुंबई क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता लगी है। बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में 10वीं गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने नवी मुंबई के बेलापुर से इस हत्याकांड से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भागवत सिंह के रूप में हुई है, जो राजस्थान के उदयपुर का रहने वाला है।

बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में शुक्रवार को पुलिस ने पांच और आरोपियों को अरेस्ट किया है। इसी के साथ अब तक इस मामले में कुल आरोपियों की संख्या नौ हो गई थी। मगर रविवार की इस हत्यकांड से जुड़े एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। अब इस मामले में कुल 10आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें तीन शूटर्स भी शामिल हैं। 10वीं गिरफ्तारी नवीं मुंबई के बेलापुर से हुई। बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में 32 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

कौन है बाब सिद्दीकी हत्याकांड का दसवां आरोपी

दसवें आरोपी की पहचान भागवत सिंह के रूप में हुई है, जो राजस्थान के उदयपुर का रहने वाला बताया जा रहा है।  सूत्रों के मुताबिक, भागवत सिंह हमले के दिन तक मुंबई के बीकेसी इलाके में रह रहा था।  जांच के दौरान यह सामने आया कि भागवत सिंह ने ही शूटरों को हथियार उपलब्ध कराए थे। आरोपी को मुंबई की विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। अब पुलिस अपनी हिरासत में उससे हत्याकांड से जुड़े बड़े राज उगलवाएगी।

तीन आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस

इससे पहले पुलिस ने सभी आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने पुलिस को इनकी 25 अक्तूबर तक रिमांड मंजूर की। मुंबई पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही मुंबई पुलिस कड़ा एक्शन लेते हुए बाबा सिद्दीकी की सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले कांस्टेबल को भी सस्पेंड कर दिया था।

5 और आरोपियों की गिरफ्तारी

बता दें कि 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा ईस्ट में बाबा सिद्दीकी की हत्या हुई थी। पुलिस के मुताबिक, हत्याकांड का साजिशकर्ता शुभम लोनकर और षड्यंत्रकर्ता मोहम्मद जीशान अख्तर है। हालांकि जांच में पता चला कि नितिन सप्रे और राम कनौजिया इस मॉड्यूल के प्रमुख सदस्य हैं। सिद्दीकी की हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार इस मॉड्यूल ने शूटर को मुहैया कराए थे। पिछले दिन कुल 5 आरोपी पकड़े गए, जिनमें नितिन गौतम सप्रे (32) और राम कनौजिया (43) के अलावा संभाजी किसान पारधी (44), प्रदीप दत्तू थोम्ब्रे (37) और चेतन दिलीप पारधी शामिल हैं। नितिन सप्रे डोंबिवली से है। संभाजी पारधी, प्रदीप थोम्ब्रे और चेतन पारधी ठाणे के अंबरनाथ से हैं। कनौजिया रायगढ़ के पनवेल का निवासी है।

यह भी पढ़ें: 'बुजदिल डराया करते हैं... धोखे से मार देते हैं गीदड़ भी शेर को',बाबा सिद्दीकी के बेटे का ट्वीट वायरल
 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 20 October 2024 at 17:41 IST