अपडेटेड 27 March 2024 at 11:44 IST
लोग अकड़ जेब में रख लेते हैं, हम उसी...हाईवे के बीच पिस्टल के साथ युवती का वीडियो वायरल; आपने देखा?
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हाइवे पर एक लड़की हाथ में हथियार लहराते हुए नजर आ रही है।
आज कल के युवाओं को वायरल होने का क्रेज ऐसा है कि वो कुछ भी कर गुजरने को तैयार हैं। REEL बनाकर रातों रात फेमस होने के चक्कर में युवा कुछ भी कर जाते हैं। जो कभी-कभी बात में मुसीबत भी बन जाती है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से हैं। यहां एक लड़की का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में हाइवे पर एक लड़की हाथ में हथियार लहराते हुए नजर आ रही है। लड़की ना सिर्फ हाथ में हथियार लहरा रही है बल्कि वो फिल्मी अंदाज में डॉयलाग बोलती भी दिख रही है। युवती को बीच सड़क पर हथियार लहरा कर रील बनाना अब भारी पड़ सकता है।
यवुती ने फिल्मी अंदाज में लहराया हथियार
आजमगढ़ में बीच सड़क पर असलहा लहराते हुए लड़की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में लड़की फिल्मी अंदाज में डॉयलाग बोल रही है, जिस शहर में आने से पहले अपनी अकड़ लोग जेब में रखते हैं, महोदय जी हम उसी शहर से Belong करते हैं। डॉयलाग खत्म होने के बाद युवती पीछे की तरफ मुड़ती और दबंग स्टाइल में आगे चलने लगती है। आगे सड़क पर लगे साइन बोर्ड पर देवगांव और आजमगढ़ लिखा दिख रहा है।
वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया है। मामले की जांच देवगांल के इंस्पेक्टर कर रहे हैं। युवती की पहचान अभी नहीं हुई है। पुलिस ने कहा हम जांच कर रहे हैं कि युवती के हाथ में जो हथियार है वो असली है या नकली। अगर ये हथियार असली पाया गया तो इसके मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद युवती और यह वीडियो बनाने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही गई है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 27 March 2024 at 11:32 IST