Ram Temple Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा अपडेट, राज्य सरकार नहीं सीधे सुप्रीम कोर्ट को सौंपी जाएगी चोरी पर SIT की रिपोर्ट!

अयोध्या में स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से जुड़े मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंपेगी।

 
Follow :
Ram Temple Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी में बड़ा अपडेट, राज्य सरकार नहीं सीधे सुप्रीम कोर्ट को सौंपी जाएगी चोरी पर SIT की रिपोर्ट! | Image: ANI

अयोध्या में स्थित राम मंदिर में चढ़ावा चोरी से जुड़े मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अपनी अंतरिम रिपोर्ट सौंपेगी। सूत्रों के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार एसआईटी अपनी रिपोर्ट सीधे शीर्ष अदालत को प्रस्तुत करेगी। एसआईटी ने अंतिम जांच रिपोर्ट तैयार करने के लिए राज्य सरकार से अतिरिक्त समय मांगा है।

बताया जा रहा है कि जांच अभी जारी है और कुछ बिंदुओं पर विस्तृत पड़ताल के बाद ही अंतिम रिपोर्ट दाखिल की जाएगी। एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद मामले की आगे की दिशा स्पष्ट हो सकेगी। वहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि इस मामले में दोषी पाए गए लोग किसी भी हालत में नहीं छोड़ेंगे।

इन चीजों का सत्यापन होना अभी बाकी

जांच दल ने अब तक चढ़ावा गणना व्यवस्था, कथित वित्तीय अनियमितताओं, आरोपियों की भूमिका, बैंकिंग लेनदेन और संबंधित दस्तावेजों की गहन पड़ताल की है। हाल के दिनों में आरोपियों की कस्टडी रिमांड के दौरान हुई पूछताछ और बरामदगी के आधार पर कई नए सुराग भी मिले हैं, जिनका सत्यापन किया जा रहा है।

23 जून को सौंपी थी पहली रिपोर्ट

राम मंदिर की व्यवस्थाओं और दानराशि प्रबंधन की जांच कर रही एसआईटी ने 23 जून को अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट शासन को सौंपी थी। सूत्रों के अनुसार, एसआईटी जांच में राम मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़ी पांच बड़ी खामियां मिली हैं। जांच के दौरान मंदिर की प्रशासनिक, वित्तीय और संचालन व्यवस्था से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आई हैं। रिपोर्ट में दानराशि की सुरक्षा से लेकर नियुक्तियों, खरीद प्रक्रिया और प्रसाद वितरण व्यवस्था तक कई बिंदुओं पर सवाल उठाए गए हैं।

जांच में पाया गया कि श्रद्धालुओं के चढ़ावे को मंदिर परिसर से बैंक तक पहुंचाने तथा गणना कक्ष में उसकी गिनती की प्रक्रिया में पर्याप्त सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था नहीं थी। यही कारण है कि दानराशि प्रबंधन को लेकर कई स्तरों पर सुधार की आवश्यकता महसूस की गई।

इसे भी पढ़ें- यशस्वी जायसवाल का जिक्र, 2027 WC प्लानिंग का हिस्सा नहीं और अब मां-बाप भी पहुंच गए लंदन...तो लॉर्ड्स वनडे में रोहित शर्मा का संन्यास लेना कंफर्म?

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 17 July 2026 at 14:27 IST