PM मोदी का अनोखा लुक... धोती-कुर्ता, माथे पर तिलक और हाथों में छत्र, कुछ यूं हुआ पदार्पण, VIDEO

प्रधानमंत्री श्री रामलला के स्वागत में अयोध्या पहुंच चुके हैं। पारंपरिक परिधान में हैं।

Follow :  
×

Share


पीएम मोदी पारम्परिक परिधान में पहुंचे राम मंदिर | Image: Bjp/x

Breaking: Narendra Modi New Look पीएम की खासियत है कि वो सोच समझ कर मौके और परिस्थिति अनुसार खुद को ढालते हैं। इस अहम मौके पर भी उन्होंने सनातन परम्परा का निर्वहन किया। प्रधानमंत्री श्री रामलला के स्वागत में अयोध्या पहुंच चुके हैं। पारंपरिक परिधान में हैं। पीएम की खासियत है कि वो सोच समझ कर मौके और परिस्थिति अनुसार खुद को ढालते हैं। इस अहम मौके पर भी उन्होंने सनातन परम्परा का निर्वहन किया।

पहली झलक कैसी?

नेपथ्य में शंखनाद के साथ पीएम ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया। सुनहरे रंग का कुर्ता और सफेद रंग के पारम्परिक परिधान में दिखे। माथे पर तिलक और हाथों में पूजा की सामग्री ले गर्भ गृह में प्रवेश किया। प्रधानमंत्री ने 11 दिन का अनुष्ठान भी किया। उन्होंने सादे जीवन का पालन किया। उन जगहों पर पूजा अर्चना की जहां पर श्री राम के पद पड़े थे। केरल पहुंचे  प्रधानमंत्री ने पूजा के दौरान पारंपरिक परिधान 'मुंडू' (धोती) और 'वेष्टि' (सफेद शॉल) धारण किए हुए थे।

प्रेसिडेंट ने दी बधाई

राम लला प्राण प्रतिष्ठा से पहले 21 जनवरी की शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखी। राष्ट्रपति ने पीएम मोदी को 22 जनवरी की अयोध्या यात्रा के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा, 'आपके द्वारा किया गया 11 दिवसीय कठिन अनुष्ठान, पवित्र धार्मिक पद्धतियों का अनुसरण मात्र नहीं है बल्कि त्याग की भावना से प्रेरित सर्वोच्च आध्यात्मिक कृत्य है और प्रभु श्री राम के प्रति सम्पूर्ण समर्पण का आदर्श है।'

पीएम ने राष्ट्रपति मुर्मू को दिया धन्यवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी राष्ट्रपति मुर्मू की बधाई पर उनका धन्यवाद दिया। पीएम ने राष्ट्रपति के एक्स पोस्ट को शेयर करते हुए कहा, 'अयोध्या धाम में राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा के पावन अवसर पर शुभकामनाओं के लिए आपका बहुत-बहुत आभार।' मुझे विश्वास है कि यह ऐतिहासिक क्षण भारतीय विरासत एवं संस्कृति को और समृद्ध करने के साथ ही हमारी विकास यात्रा को नए उत्कर्ष पर ले जाएगा। राष्ट्र के पुनरुत्थान के एक नए काल-चक्र के बन रहे साक्षी।'
 

ये भी पढ़ें- PM ने रामलला के आगमन से पहले किया अनुष्ठान, जहां गए वहां से श्री राम का रहा गहरा नाता, तस्वीरें

Published By : Kiran Rai

पब्लिश्ड 22 January 2024 at 12:13 IST