अपडेटेड 22 January 2024 at 12:06 IST
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामनगरी का एरियल व्यू, देखिए- स्वर्ग सा सजा है अयोध्या धाम
Ayodhya News: प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। अयोध्या में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में गजब का माहौल है।
Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: अयोध्या में आज उत्सव है। भगवान राम पधार रहे हैं। रामलला (Ram Lala) के आगमन से पहले पूरी अयोध्या नगरी जैसे त्रेता युग की शक्ल ले गई है। यहां राम ही राम हैं और राम की धुन में सब मग्न है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामनगरी का एरियल व्यू भी सामने आया है, जिसमें अयोध्या धान प्यारा सजा हुआ दिख रहा है।
भारतीय जनता पार्टी ने राम मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का एक वीडियो शेयर किया है। ये तस्वीरें आसमान से ली गई हैं, जिनमें अयोध्या नगरी स्वर्ग सी सजी हुई नजर पड़ रही है।
यह भी पढ़ें: अयोध्या नहीं जाएंगे लाल कृष्ण आडवाणी, प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में नहीं होंगे शामिल, ये है वजह
अयोध्या में त्रैतायुगीन वैभव जैसा अहसास
प्राण प्रतिष्ठा समारोह दोपहर 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होगा। अयोध्या में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में गजब का माहौल है। लोग दिवाली जैसा जश्न मना रहे हैं। अयोध्या को फूलों से सजाया गया है। फूल मालाओं की सजावट और रोशनी में 'जय श्री राम' का चित्रण करने वाले औपचारिक द्वार शहर की आभा को बढ़ा रहे हैं।
हर तरफ राम भजन बजाए जा रहे हैं। लोगों की जुबान पर भी राम का ही नाम है। मंगल ध्वनि से अयोध्या गूंज रही है। शंखनाद हो रहा है। ऐसे में अयोध्या में त्रैतायुगीन वैभव जैसा अहसास हो रहा है।
थोड़ी देर में शुरू होगा कार्यक्रम, PM पहुंचे अयोध्या
इस वक्त अयोध्या के कण-कण में श्रीराम हैं। कुछ ही देर में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। पीएम मोदी राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में मुख्य यजमान होंगे। रामजन्मभूमि पर भव्य दिव्य मंदिर में रामलला के दर्शन के लिए देश के साधु संत, राजनेता और फिल्मी सितारे अयोध्या की धरती पर शीश नवाने पहुंचे हैं, जिनके मन में उमंग, भक्ति का रंग है।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 22 January 2024 at 11:58 IST