अपडेटेड 25 November 2025 at 11:12 IST
'ब्राह्मण के राजा के कपड़े आपको बनाना है, ये एक ऐसा एहसास...,' ध्वजारोहण पर रामलला के लिए खास वस्त्र तैयार करने पर बोले मनीष त्रिपाठी
रामलला की मूर्ति के कॉस्ट्यूम डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आज के दिन के लिए उन्होंने विशेष पोशाक तैयारी किए हैं और इसे बनाने का जो अनुभव था वो बेहद खास था।
अयोध्या में भव्य राम मंदिर पर अब से थोड़ी देर बाद धर्म ध्वज की स्थापना की जाएगी। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या पहुंच चुके हैं। राम मंदिर के शिखर पर PM नरेंद्र मोदी धर्म ध्वजा फहराएंगे। इस महानुष्ठान को लेकर राम भक्तों में अलग ही उत्साह है। वहीं, इस मौके पर राम लल्ला के लिए विशेष वस्त्र तैयार किए गए है। रामलला की मूर्ति के कॉस्ट्यूम डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने बताया कि प्रभु राम के वस्त्र तैयार करते समय वो क्या महसूस कर रहे थे।
श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला की मूर्ति के कॉस्ट्यूम डिजाइनर मनीष त्रिपाठी ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर में ‘ध्वजारोहण समारोह’ पर कहा, "बहुत उत्साह है, हम सबके लिए बहुत ही गौरवशाली क्षण हैं। सभी लोग इस समय बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे होंगे और इस कालखंड में जन्म लेना ये अपने आप में बहुत सौभाग्य की बात है।
रामलला के लिए सोने के धागो से तैयार हुआ खास पोशाक
अपने अनुभव साक्षा करते हुए मनीष त्रिपाठी ने कहा, हम खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हमने अपने सामने राम मंदिर बनता हुआ देखा और आज ध्वजारोहण देखेंगे तो बहुत ही गौरवशाली क्षण हैं। ये तो बहुत ही सौभाग्य की बात है कि आपको ब्राह्मण के राजा के कपड़े आपको तैयार करना है ये ऐसा एहसास है इसका वर्णन नहीं किया जा सकता है। आज के लिए भी विशेष पोशाक तैयारी की गई है। भगवान का वस्त्र पीतांबर है। इसे सोने के धागो से तैयार किया गया है। इस वस्त्र को तैयार करने की प्रक्रिया एक साल पहले ही शुरू हो गई थी।
कभी रिपिट नहीं होता प्रभु राम का वस्त्र
बता दें कि जब से रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई है, तबसे उन्होंने एक भी वस्त्र रिपीट नहीं किया है। उनके लिए हर दिन नए कपड़े बनाए जाते हैं। प्रभु राम प्रतिदिन रंग के अनुसार कपड़े पहनते हैं। वहीं, मौसम को भी ध्यान में रखकर उनके वस्त्र तैयार किए जाते हैं। खास मौके पर उनके लिए कॉस्ट्यूम डिजाइनर मनीष त्रिपाठी अलग वस्त्र तैयार करते हैं। आज के इस शुभ घड़ी में भी राम लल्ला विशेष पोशाक में नजर आएंगे।
आज, 25 नवंबर को विवाह पंचमी के शुभ अवसर पर अयोध्या के राम मंदिर में ध्वजारोहण होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 191 फीट ऊंचे शिखर पर 22×11 फीट का धर्म ध्वज फहराएंगे। कार्यक्रम के लिए रामनगरी दुल्हन की तरह सज चुकी है। चारों ओर अयोध्या में राम धुन गूंज रही हैं। कार्यक्रम में कई खास अतिथि शामिल होंगे।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 25 November 2025 at 11:12 IST