अपडेटेड 22 January 2024 at 13:13 IST
रामलला के करें दर्शन, प्राण प्रतिष्ठा के बाद गर्भगृह की पहली तस्वीर सामने आई, बाल रूप में भगवान राम
Ram Mandir News: राम मंदिर के गर्भगृह से रामलला की पहली तस्वीर सामने आई है। रामलला की नई मूर्ति 51 इंच की है। इसे मैसूर के अरुण योगीराज ने बनाया है।
Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में भगवान राम अपने घर विराजमान हो गए हैं। पूजा विधि और मंत्रोच्चारण के साथ रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) की गई है। इसी के साथ राम मंदिर (Ram Temple) के गर्भगृह से रामलला की पहली तस्वीर सामने आई है। पूजा पाठ के बाद पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने गर्भगृह में रामलला के दर्शन किए हैं। मंत्रोच्चारण के साथ पीएम मोदी भगवान राम को पुष्प अर्पित करते हुए दिखे।
गर्भगृह में रामलला बाल रूप में विराजमान किए गए हैं। उनकी प्रतिमा 5 साल के बच्चे के रूप में दर्शायी गई है। रामलला की नई मूर्ति 51 इंच की है। इसे मैसूर के अरुण योगीराज ने बनाया है।
भगवान राम के सिर पर सोने का मुकुट है। एक हाथ में तीर है और दूसरे हाथ में धनुष है। रामलला को लाल और पीले रंग के वस्त्र पहनाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Pran Pratishtha क्या होती है, रामलला को आंखें खोलते ही क्यों दिखाया जाएगा आईना? जानें इसका महत्व
पीएम मोदी की मौजूदगी में पूजा
राम मंदिर में दोपहर 12.29 पर प्राण प्रतिष्ठा शुरू हुई, जो लगभग 84 सेकेंड तक चली। प्राण प्रतिष्ठा के समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य यजमान बने। नेपथ्य में शंखनाद के साथ पीएम मोदी ने मंदिर परिसर में प्रवेश किया। उन्होंने सुनहरे रंग का कुर्ता और सफेद रंग के पारंपरिक परिधान पहने हुए थे। माथे पर तिलक और हाथों में पूजा की सामग्री थी, जिसे लेकर वो गर्भगृह में प्रवेश किया।
मंदिर में चढ़नी होंगी 32 सीढ़ियां
राम मंदिर की बात करें तो मंदिर में प्रवेश पूर्व दिशा से और निकास दक्षिण दिशा से होगा। मंदिर तीन मंजिला होगा। मुख्य मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को पूर्वी दिशा से 32 सीढ़ियां चढ़नी होगीं। पारंपरिक नागर शैली में निर्मित मंदिर परिसर पूर्व-पश्चिम दिशा से 380 फीट लंबा, 250 फीट चौड़ा और 161 फीट ऊंचा होगा। मंदिर की हर मंजिल 20 फीट ऊंची होगी और इसमें 392 खंभे और 44 द्वार होंगे।
Published By : Amit Bajpayee
पब्लिश्ड 22 January 2024 at 12:38 IST