'केंद्र में हमारी सरकार आएगी तो अग्निवीर व्यवस्था को 24 घंटे के अंदर खत्म कर देंगे...', 2 साल सेवा एक्सटेंशन पर भड़के अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद
सपा सांसद अवेधश प्रसाद ने अग्निवीरों की सेवा अवधि 2 साल बढ़ाए जाने पर कहा कि इसका कोई मतलब नहीं है।हमारी सरकार आएगी तो इसे खत्म कर देंगे।
- भारत
- 3 min read
समाजवादी पार्टी के अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद ने केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने हाल ही में अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने के फैसले को बेमतलब बताते हुए पूरी योजना को सेना के सम्मान के खिलाफ करार दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर समाजवादी पार्टी की सरकार बनी तो अग्निवीर जैसी व्यवस्था को 24 घंटे के अंदर खत्म कर दिया जाएगा और पुरानी भर्ती प्रणाली बहाल की जाएगी।
केंद्र सरकार ने दिवाली से पहले अग्निवीरों को बड़ी खुशखबरी दी। सरकार ने अग्निपथ योजना में बदलाव करते हुए अग्निवीरों की सेवा अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल करने का प्रस्ताव मंजूर किया है। इसके तहत पांच प्रतिशत अग्निवीरों को दो साल की अतिरिक्त सेवा का विकल्प दिया गया है, जबकि बाकी 25 प्रतिशत अग्निवीरों को नियमित सैनिक के रूप में बनाए रखने का प्रावधान है। समाजवादी पार्टी के नेताओं ने इस फैसले की आलोचना की है और इसे सेना के हितों के खिलाफ बताया है।
अग्निवीर व्यवस्था को खत्म कर देंगे- अवधेश प्रसाद
सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अग्निवीरों की सेवा अवधि 2 साल बढ़ाए जाने पर कहा, "इसका कोई मतलब नहीं है। केंद्र में हमारी सरकार आएगी और निश्चित तौर से आएगी। अभी तो 2027 का चुनाव है, पहले यूपी में हमारी सरकार आएगी और उसके बाद केंद्र में आएगी तो अग्निवीर जैसी व्यवस्था को 24 घंटे के अंदर खत्म किया जाएगा और पहले जैसे सेना में भर्ती होती थी, उसे बहाल किया जाएगा। कोई सेना भर्ती होकर 6 साल बाद क्या करेगा? तो ये तो स्थायी नहीं है तो सेना में स्थायी नौकरी, सेना में सेवा करने का अवसर जैसा पहले था, वैसा ही बहाल किया जाएगा। हमारी सेना का गौरवशाली इतिहास है, उसको बढ़ाने का काम किया जाएगा।"
अग्निवीरों की सेवा में विस्तार का ऐलान
बता दें कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल NS राजा सुब्रमणि ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अग्निवीरों के सेवा विस्तार का ऐलान किया था। उन्होंने बताया कि 75 फीसदी अग्निवीर, जो पहले चार साल बाद बाहर निकलने वाले थे, उन्हें दो साल का एक्स्ट्रा एंगेजमेंट पीरियड मिलेगा, जिसके बाद वे सेलिक्शन क्राइटेरिया के आधार पर आर्म्ड फोर्सेज में एरोलमेंट के लिए अप्लाई करेंगे।
CDS ने फैसले पर क्या कहा?
CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने बताया, " इंडियन डिफेंस फोर्सेज और हमारे 'अग्निवीरों' के लिए बहुत अहम फैसला है। कैबिनेट ने सभी अग्निवीरों को इंडियन डिफेंस फोर्सेज में शामिल करने का रास्ता बनाया है। जैसा कि आप जानते हैं, 'अग्निपथ' स्कीम 14 जून, 2022 को शुरू की गई थी। उस समय, यह कहा गया था कि अग्निवीरों का लगातार परफॉर्मेंस इवैल्यूएशन होगा और स्कीम का समय-समय पर रिव्यू किया जाएगा।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 5 November 2026 at 16:34 IST