'इंटरनेट से उठाई तस्वीरों से झूठे दावे...', परवेश वर्मा के दावों पर AAP का पलटवार, आतिशी ने केजरीवाल के घर की दिखाई तस्वीरों को बताया फर्जी

Atishi: आतिशी ने परवेश वर्मा के आरोपों पर जवाब दिया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई गई तस्वीरों को पूरी तरह से फर्जी बताया है और कहा कि तस्वीरें केजरीवाल के घर की नहीं, बल्कि ‘Pinterest’ से डाउनलोड की गई हैं।

Follow :  
×

Share


परवेश वर्मा के आरोपों पर आतिशी | Image: X

Atishi on Parvesh Verma allegations: आम आदमी पार्टी (AAP) संयोजक अरविंद केजरीवाल को मिले नए बंगले को लेकर सियासी घमासान मच गया है। बीजेपी ने दावा किया कि लोधी रोड पर मिले सरकारी आवास को केजरीवाल ने आलीशान बनाया है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री परवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में नए बंगले की तस्वीरें भी जारी की। BJP के इस दावे पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने पलटवार शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री और AAP नेता आतिशी ने इन तस्वीरों को पूरी तरह से फर्जी बताया।

आतिशी ने CM और LG को दिया चैलेंज

शनिवार (25 अप्रैल) को बीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस के साथ आतिशी ने X पर पोस्ट शेयर किए। उन्होंने लिखा, "प्रवेश वर्मा द्वारा जारी कि गई सारी तस्वीरें फर्जी हैं। वे केजरीवाल के घर की तस्वीरें नहीं हैं। किसका घर कितना आलीशान है, इसका पता करने के लिए रेखा गुप्ता और LG साहिब अपना अपना घर खोल दें और केजरीवाल अपना घर खोल देंगे। जनता खुद तय कर लेगी।"

इससे अच्छा तो AI का इस्तेमाल कर लेते- आतिशी

दूसरी पोस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री ने एक पोस्ट को शेयर किया। BJP पर निशाना साधा हुए उन्होंने कहा कि परवेश वर्मा ने पूरी मीडिया को बुलाकर अरविंद केजरीवाल के तथाकथित नए घर की तस्वीरें दिखाई, लेकिन मजे की बात ये है कि ये तस्वीरें केजरीवाल के घर की नहीं, बल्कि ‘Pinterest’ से डाउनलोड की गई हैं।

आतिशी ने तंज कसते हुए आगे कहा कि क्या दिन आ गए हैं इनके- जब केजरीवाल के खिलाफ कुछ मिलता नहीं तो इंटरनेट से उठाई गई तस्वीरों के दम पर झूठे दावे किए जा रहे हैं। परवेश वर्मा जी, इससे बेहतर तो आप AI का इस्तेमाल कर लेते, चोरी इतनी जल्दी तो नहीं पकड़ी जाती।

परवेश वर्मा ने क्या आरोप लगाए?

इससे पहले बीजेपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल को दिल्ली का रहमान डकैत बताया। परवेश वर्मा ने कहा कि केजरीवाल 95 लोधी स्टेट में वे शिफ्ट हुए हैं। जब उसकी तस्वीरें सामने आई, तो हम हैरान हो गए। मैं सादगी से रहूंगा कहने वाला आदमी आज आलीशान तरीके से रहता है।

परवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में केजरीवाल के नए बंगले की तस्वीरें भी दिखाई। उन्होंने दावा किया कि ये सरकारी घर है, लेकिन इसमें जो पैसा लगा है वो सरकारी नहीं है। इस घर में लगा हुआ एक-एक पैसा प्राइवेट है। उन्होंने केजरीवाल और आम आदमी पार्टी से पूछा कि क्या केजरीवाल बताएंगे कि लोधी रोड वाले बंगले में कितना पैसा लगा है? ये जो नया 'शीशमहल' उन्होंने बनाया है, वो पैसा कहां से खर्च हुआ और किसका है?

यह भी पढ़ें: परवेश वर्मा ने केजरीवाल को बताया 'दिल्ली का रहमान डकैत', 'नया शीशमहल' बनाने का दावा, तस्वीरें दिखाकर बोले- वे राजा की तरह…

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 25 April 2026 at 13:36 IST