अपडेटेड 22 January 2024 at 08:44 IST
Mumbai Breaking: Atal Setu पर डिवाइडर से टकराई अनियंत्रित कार, PM मोदी ने किया था उद्घाटन
मुंबई सी-ब्रिज Atal Setu पर 9 दिनों में पहला एक्सीडेंट हुआ है। एक लाल रंग की कार अनियंत्रित होकर जिवाइडर से टकरा गई।
Mumbai Breaking News: मुंबई के नवनिर्मित सी-ब्रिज अटल सेतु पर 21 जनवरी, रविवार को एक कार एक्सीडेंट की घटना सामने आई है। एक्सीडेंट का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लाल रंग की एक गाड़ी पीछे से आती है और डिवाइडर से टकरा जाती है।
घटना में किसी के भी घायल होने की खबर नहीं आई है। हालांकि एक्सीडेंट के दौरान कार में 5 लोग सवार थे। जानकारी के अनुसार सभी 5 लोग सुरक्षित हैं, हालांकि जिस तरह की ये घटना थी, उसमें गाड़ी का काफी नुकसान हुआ है।
कई बार पलटने के बाग रूकी कार
घटना की जो वीडियो सामने आई है, उसमें देखा जा सकता है कि गाड़ी कई बार पलटती है और फिर रूक जाती है। मुंबई का ये नवनिर्मित सी-रूट दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ता है। इस पुल के बनने से घंटों का सफर अब मिनटों में संभव है। गाड़ी में दो महिलाएं और बच्चे सवार थे।
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 22 January 2024 at 08:26 IST