Assam: हिमंता बिस्वा सरमा इस दिन लेंगे असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ, इन दिग्गज नेताओं का लगेगा जमावड़ा
Assam CM Himanta Biswa Sarma: गुवाहाटी में हिमंता बिस्वा सरमा को लगातार दूसरी बार BJP विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। उनका शपथ ग्रहण समारोह 12 मई, 2026 को होगा।
Assam CM Himanta Biswa Sarma: रविवार, 10 मई को गुवाहाटी में हुई एक बैठक में हिमंता बिस्वा सरमा को लगातार दूसरी बार बीजेपी विधायक दल का नेता सर्वसम्मति से चुन लिया गया है। असम के राज्यपाल ने डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा को असम का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। हिमंता का शपथ ग्रहण समारोह 12 मई को सुबह 11:40 बजे गुवाहाटी के खानापारा में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी @CMOfficeAssam के एक्स हैंडल से दिया गया। इससे पहले एनडीए के नेताओं ने लोक भवन में लक्ष्मण प्रसाद आचार्य से मुलाकात की और हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में सरकार बनाने का दावा पेश किया था।
12 मई को हिमंता बिस्वा सरमा लेंगे शपथ
असम मुख्यमंत्री के अधिकारी एक्स हैंडर से पोस्ट करते हुए कहा गया कि 'राज्यपाल ने डॉ. हिमंता बिस्वा सरमा को असम का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। शपथ ग्रहण समारोह 12 मई, 2026 को सुबह 11:40 बजे गुवाहाटी के खानापारा में आयोजित किया जाएगा।
इन दिग्गज BJP नेताओं का लगेगा जमावड़ा
हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में कई बड़े बीजेपी नेता शामिल हो सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और कई बीजेपी शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल हो सकते हैं।
असम में एनडीए को मिला जबरदस्त जनादेश
2026 असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए को राज्य में भारी जनादेश मिला है। इस बार के विधानसभा चुनावों में एनडीए ने दो-तिहाई बहुमत हासिल करते हुए 126 सदस्यीय विधानसभा में रिकॉर्ड 102 सीटें अपने नाम की। बीजेपी को 82 सीटें मिलीं, जबकि सहयोगी एजीपी और बीपीएफ को 10-10 सीटें मिली।
Published By : Sahitya Maurya
पब्लिश्ड 10 May 2026 at 20:44 IST