अपडेटेड 13 November 2024 at 00:37 IST

'ऐ गोलू जल्दी मारो...', हिमंता बिस्वा सरमा का ये VIDEO देख हंस-हंस कर लोटपोट न हो जाएं तो कहना

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा इस समय झारखंड में चुनाव प्रचार में बिजी हैं। इस बीच उनका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे।

Follow :  
×

Share


हिमंता बिस्वा सरमा का मजेदार वीडियो वायरल | Image: X

Himanta Biswa Sarma Funny Video: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ( Himanta Biswa Sarma ) को बीजेपी ( BJP ) के कद्दावर नेताओं में से एक माना जाता है। हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) असम (Assam) की सियासत का वो चेहरा हैं, जो हमेशा चर्चा में रहता है।

CM बिस्वा सरमा कभी अपने बेबाक बोल से तो कभी विवादों को हवा देने वाले बयानों से सुर्खियों में रहते हैं, लेकिन हम यहां उनके एक वीडियो की बात कर रहे हैं, जिसे देखकर आप हंसी से लोटपोट हो जाएंगे। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

असम (Assam) की सियासत के कद्दावर नेता हिमंता (Himanta) की गिनती उन गिने चुने नेताओं में होती है, जिनकी दाद विरोधी भी देते हैं। हिंदुओं के सपोर्ट और जिहादियों के विरोध में वो अक्सर आवाज बुलंद करते रहते हैं, लेकिन सब जानते हैं कि वो थोड़े चुलबुले भी हैं। एक गंभीर नेता होने के साथ-साथ वो हंसी-मजाक भी खूब करते हैं, जिसका एक ताजा उदाहरण हम आपको दिखा रहे हैं। 

हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) इन दिनों चुनाव प्रचार में जुटे हैं। बीजेपी (BJP) की ओर से उन्हें झारखंड (Jharkhand) का सह प्रभारी बनाया गया। लिहाजा उनका ज्यादातर वक्त जनता के बीच गुजर रहा है। हम हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) के जिस वीडियो की बात कर रहे हैं, उसमें भी वो लोगों से मिल रहे हैं। ये वीडियो किसी चुनावी रैली का लग रहा है। वीडियो को देखकर अब तक आपको पता चल ही गया होगा कि इसमें हंसी से लोटपोट होने वाली क्या बात है। 

सेल्फी के लिए देसी अंदाज में मारी आवाज

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) जब चुनावी जनसभा के बीच से गुजर रहे थे तो आसपास उनके समर्थकों का हुजूम उमड़ा हुआ था। भीड़ में से एक शख्स ने रोककर हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) से फोटो खिंचवाने के लिए कहा, लेकिन उस शख्स के पास फोन नहीं था तो उसने अपने दोस्त 'गोलू' को आवाज मारी। वो शख्स ऐ गोलू, ऐ गोलू करके चिल्लाया तो उनके साथ हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) भी ऐ गोलू, ऐ गोलू बोलने लगे। बिस्वा सरमा (Biswa Sarma) ने कहा-

ऐ गोलू मारो जल्दी मारो। 

CM हिमंता बिस्वा सरमा (Himanta Biswa Sarma) ने जिस तरह से ये बोला, आसपास मौजूद सभी लोग हंसने लगे। हिमंता बिस्वा सरमा ने ये वीडियो खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंड से शेयर किया है और कैप्शन में ‘गोलू और उसके दोस्तों के संग एक सेल्फी’ लिखा है।

ये भी पढ़ें- 'रिपब्लिक कैंपस इंटेलेक्चुअल डायलॉग का सेंटर बन सकता है', वोट ऑफ थैंक्स में अर्नब गोस्वामी का बयान

Published By : DINESH BEDI

पब्लिश्ड 12 November 2024 at 23:49 IST