कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का PAK से लिंक, भारत के 'दुश्‍मन' अब्दुल बासित से कराई थी युवाओं की मुलाकात; असम CM हिमंत ने लगाए गंभीर आरोप

असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच वहां राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। रविवार को असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाया है

Follow :  
×

Share


कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई का PAK से है लिंक, भारत के 'दुश्‍मन' अब्दुल बासित से कराई थी युवाओं की मुलाकात; असम CM हिमंत ने लगाए गंभीर आरोप | Image: X

असम में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच वहां राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। रविवार को असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि गौरव गोगोई का पाकिस्‍तान से कनेक्शन है। सीएम सरमा ने कहा कि जब वह सिंगापुर में असम में निवेश को लेकर प्रस्ताव के साथ गए थे, उसी दौरान एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें असम के सांसद गौरव गोगोई कुछ युवाओं को पाकिस्तान दूतावास ले जाते हुए नजर आ रहे थे। उस समय भारत में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर अब्दुल बासित थे।

मुख्यमंत्री सरमा ने कहा कि राज्य सरकार का मत है कि इस प्रकरण की जांच केंद्र सरकार के स्तर पर होनी चाहिए। उन्होंने इसे गंभीर विषय बताते हुए कहा कि इसमें शामिल तथ्यों की व्यापक और निष्पक्ष जांच आवश्यक है। सरमा के अनुसार, यह मामला तीन व्यक्तियों से संबंधित है। एक मौजूदा सांसद, उनकी पत्नी, जो ब्रिटिश नागरिक हैं, और अली तौकीर शेख नामक एक पाकिस्तानी नागरिक।

'भारत विरोधी गतिविधियों में भूमिका'

सीएम सरमा ने बताया कि असम सरकार ने पहले ही इस मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया था। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि शेख ने एक ब्रिटिश नागरिक और एक भारतीय सांसद के साथ मिलकर कथित तौर पर भारत विरोधी गतिविधियों में भूमिका निभाई। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए अब इसे गृह मंत्रालय को भेजने का निर्णय लिया गया है।

बता दें कि ये घटनाक्रम ऐसे समय सामने आया है, जब असम में सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस के बीच राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। हाल ही में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के परिवार पर बड़े पैमाने पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया कि मुख्यमंत्री के परिवार ने असम के विभिन्न इलाकों में फैली करीब 12000 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा किया है। 

इसे भी पढ़ें- 3 हिंदू पत्नियां, एक मुस्लिम संग लिव इन और अवैध संबंध...गाजियाबाद में खुदकुशी करने वाली बहनों के पिता के खुले राज; GF भी छत से गिरकर मरी थी
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 8 February 2026 at 12:40 IST