'SIR ममता और स्टालिन दोनों के निर्वाचन क्षेत्र में हुआ, दोनों ही हार गए, मैंने संसद में...', हार पर ओवैसी ने उठाए सवाल लेकिन जनता की क्यों की तारीफ
West Bengal Election Results: पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी ने बम्पर जीत हासिल की है। वहीं, टीएमसी सत्ता से बाहर हो गई है। बंगाल चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का खाता भी नहीं खुल पाया। इस बीच ओवैसी ने एक बार फिर एसआईआर पर ठीकरा फोड़ा है।
Election Results: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे में बीजेपी ने 207 सीटें हासिल करके नया इतिहास रच दिया है। 15 साल तक सत्ता पर काबिज रही टीमएमसी बाहर हो गई है। वहीं, करीब 12 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का खाता भी नहीं खुला। कई सीटों पर स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उम्मीदवार 500 वोटों का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया है।
इस बीच करारी हार के बाद असदुद्दीन ओवैसी ने ममता बनर्जी और एमके स्टालिन दोनों के हार का ठीकरा एसआईआर पर फोड़ा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा 'SIR ममता बनर्जी और MK स्टालिन, दोनों के निर्वाचन क्षेत्रों में किया गया था, और दोनों ही हार गए।' इस बीच उन्होंने यह भी कहा कि 'हमें भाजपा को सत्ता देने के लोगों के फैसले का सम्मान करना होगा।'
ममता-स्टालिन के हर का ठीकरा SIR पर फोड़ा
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी अपनी परंपरागत सीट से भी हार गई। वहीं, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन को भी अपनी सीट से हार का सामना करना पड़ा। चुनाव के नतीजे के बाद AIMIM प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने के बार फिर एसआईआर, एनआरसी और एनपीआर पर बीजेपी को घेरने की कोशिश की है।
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा 'ममता बनर्जी और एमके स्टालिन दोनों के निर्वाचन क्षेत्रों में क्रमशः एसआईआर कराया गया और दोनों हार गए। संसद में भी मैंने कहा था कि नागरिकता को एसआईआर से जोड़ना गलत है। गृह मंत्रालय के पास नागरिकता के नियम हैं। एनआरसी और एनपीआर के नियम भी हैं। यह सिर्फ वोट डालने की बात नहीं है, बल्कि अपनी नागरिकता को सुरक्षित रखने की बात है।'
आगे उन्होंने कहा 'हमें उम्मीद है कि तेलंगाना की रेवंत रेड्डी सरकार इसे गंभीरता से लेगी। ममता बनर्जी और एमके स्टालिन दोनों के निर्वाचन क्षेत्रों में क्रमशः एसआईआर कराया गया और दोनों हार गए। राज्य सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए।'
लोगों के फैसले का सम्मान करना होगा
पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी को बहुमत मिलने के बाद असदुद्दीन ओवैसी बीजेपी का गुणगान करते हुए दिखाई दिए। समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए उन्होंने कहा 'हमें अपनी गलतियों को सुधारने के लिए और मेहनत करना चाहिए। हमें भाजपा को सत्ता देने के लोगों के फैसले का भी सम्मान करना होगा।'
बंगाल में AIMIM का सूपड़ा साफ
करीब 12 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का सूपड़ा साफ होने के बाद कहा 'मैं पश्चिम बंगाल के वोटर्स को AIMIM कैंडिडेट्स के पक्ष में वोट देने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। दुर्भाग्य से, हमारे कैंडिडेट्स चुनाव नहीं जीत सके, लेकिन मैं वोटर्स का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने अपना वोट दिया।'
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 5 May 2026 at 17:08 IST