अगर आप प्रधानमंत्री होते? असदुद्दीन ओवैसी ने PM पद को लेकर कह दी अपने दिल की बात, बताया क्या है उनकी चाहत

Asaduddin Owaisi: उन्होंने आगे कहा, "हमारा मकसद वहां (सत्ता में) जाकर बैठने का नहीं है, ना मंत्री बनने का है। लेकिन एक भारतीय नागरिक के रूप में आपसे कह रहा हूं कि पहलगाम हमले के बाद हमारे पास एक बेहतरीन चीज (मौका) थी कि हम उनको (पाकिस्तान को) एक कड़ी प्रतिक्रिया और देते। ये क्यों रुक गए, मुझे नहीं मालूम।"

Follow :  
×

Share


AIMIM चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी | Image: Asaduddin Owaisi/AIMIM/X

Asaduddin Owaisi: AIMIM चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी आजकल काफी एक्टिव दिख रहे हैं। बिहार से लेकर महाराष्ट्र तक वे कई जनसभाओं को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच आज वे महाराष्ट्र के पुणे पहुंचे।

यहां असदुद्दीन ओवैसी ने पुणे पत्रकार भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान एक खास लम्हा देखा गया, यह इतना खास था कि ओवेसी ने इसपर मुस्कुरा कर अपनी दिल और ख्वाब की बात भी कह दी। उन्होंने यह साफ कर दिया कि उन्हें प्रधानमंत्री बनने का ख्वाब है या नहीं... आइए जानते हैं पूरी खबर...


मैं वास्तविकता को स्वीकार करता हूं और मुझे मालूम है कि मेरी पहुंच कहां तक है - ओवैसी 

दरअसल आज पुणे पत्रकार भवन में AIMIM अध्यक्ष बैरिस्टर और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रेस वार्ता की। इस दौरान उनसे एक पत्रकार ने सवाल किया - अगर  AIMIM की सरकार भारत में होती और अगर आप प्रधानमंत्री होते तो पाकिस्तान के साथ आप क्या सलूक करते? यह सवाल पहलगाम हमले के बाद भारत की ओर से पाक को जवाब देने के नजरिए से पूछा गया था।

पत्रकार के इस सवाल पर AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने मुस्कुराते हुए कहा, "मेरे भाई ये ख्वाब देखने का मुझे शौक नहीं है। मुझे ख्वाब देखने का शौक नहीं है। मैं वास्तविकता को स्वीकार करता हूं। और मुझे मालूम है कि मेरी पहुंच कहां तक है।"

उन्होंने आगे कहा, "हमारा मकसद वहां (सत्ता में) जाकर बैठने का नहीं है, ना मंत्री बनने का है। लेकिन एक भारतीय नागरिक के रूप में आपसे कह रहा हूं कि पहलगाम हमले के बाद हमारे पास एक बेहतरीन चीज (मौका) थी कि हम उनको (पाकिस्तान को) एक कड़ी प्रतिक्रिया और देते। ये क्यों रुक गए, मुझे नहीं मालूम।"


हमने पाकिस्तान के साथ आखिर ये क्रिकेट मैच क्यों खेला?

सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने महाराष्ट्र के इचलकरंजी में एक जनसभा को भी संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर भी अपनी बात कही। सांसद ओवैसी ने कहा, "हम जानते हैं कि ऑपरेशन सिंदूर कामयाब हुआ और मैंने संसद में खड़े होकर मुबारकबाद दी।" उन्होंने आगे कहा कि मगर पाकिस्तान की तरफ से जो सेलिंग हो रही थी, उससे मस्जिद, गुरुद्वारा और मंदिर पर भी हमला हुआ। कई लोग की जान गई। फिर ऑपरेशन सिंदूर हुआ, हमने मुंहतोड़ जवाब दिया। हमने उस मिसाइल से आतंकियों के मुख्यालय को तबाह और बर्बाद कर दिया। ओवैसी ने सवाल किया कि फिर हमने पाकिस्तान के साथ आखिर ये क्रिकेट मैच क्यों खेला?

 

ये भी पढ़ें - Karur Stampede: 'मेरे खिलाफ कोई भी कार्रवाई कर सकते हैं, लेकिन...', करूर भगदड़ पर एक्टर विजय का पहला रिक्शन; CM से लगाई ये गुहार

Published By : Amit Dubey

पब्लिश्ड 30 September 2025 at 19:39 IST