बेडरूम, कार्पेट, सोफा और टाइल्स...परवेश वर्मा ने सबूत के साथ केजरीवाल के 'शीशमहल' का किया खुलासा; बोले- ये आम आदमी नहीं 'आलिशान आदमी'

परवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला। उन्‍होंने केजरीवाल के घर 'शीशमहल' के अंदर की तस्‍वीरें शेयर कर उन्‍हें दिल्‍ली का रहमान डकैत करार दिया। 

Follow :  
×

Share


बेडरूम, कार्पेट, सोफा और टाइल्स...परवेश वर्मा ने सबूत के साथ केजरीवाल के 'शीशमहल' का किया खुलासा; बोले- ये आम आदमी नहीं 'आलिशान आदमी' | Image: X

Arvind Kejriwal Sheesh Mahal: छह सांसदों के साथ राघव चड्ढा के बीजेपी में शामिल होने के बाद आम आदमी पार्टी मुश्किलों में फंस गई है। इस बीच दिल्‍ली के मंत्री और बीजेपी के    वरिष्‍ठ नेता परवेश वर्मा ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला। उन्‍होंने केजरीवाल के घर 'शीशमहल' के अंदर की तस्‍वीरें शेयर कर उन्‍हें दिल्‍ली का रहमान डकैत करार दिया।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोधी एस्टेट में केजरीवाल को जो बंगला आवंटित हुआ, उसकी तस्वीरें देखकर सभी हैरान हैं। परवेश वर्मा ने कहा कि लोधी एस्टेट वाले सरकारी आवास में केजरीवाल ने खूब खर्च किया है। उन्होंने कहा कि यह सरकारी घर है लेकिन इसमें सरकारी पैसा नहीं लगा है। प्रवेश वर्मा ने कहा कि जब पहले 6 फ्लैग स्टाफ वाले रोड (जिसे बीजेपी शीशमहल कहती है) के खर्च को लेकर सवाल उठे तो केजरीवाल ने दावा किया था कि यह पीडब्ल्यूडी के चीफ इंजीनियर ने खर्च किया था और उन्हें इसकी जानकारी भी नहीं है लेकिन अब वह नए घर को लेकर ऐसा दवा नहीं कर सकते हैं।

पंजाब और दिल्ली के बीच तुलना

भाजपा नेता ने दावा किया कि जब दिल्ली के मतदाताओं ने 'रहमान डकैत' को नकारा, तो वे पंजाब चले गए, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान की मुश्किलें बढ़ा दीं। उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में मुख्यमंत्री आवास के आसपास के चार बड़े सरकारी बंगलों पर केजरीवाल और उनके करीबी नेताओं (सत्येंद्र जैन, संजय सिंह और मनीष सिसोदिया) का कब्जा है। वर्मा के अनुसार, केजरीवाल ने पंजाब में भी एक 'शीशमहल' बनाया और अब दिल्ली में फिर से वही दोहरा रहे हैं।

'आलीशान आदमी पार्टी है आप'

प्रवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी का नाम बदलकर 'आलीशान आदमी पार्टी' करने का सुझाव दिया। उन्होंने केजरीवाल से पूछा कि इस नए 'शीश महल' में कितना पैसा लगाया गया है। वर्मा ने पैसे के स्रोत और मालिक के बारे में भी जानकारी मांगी। उन्होंने सवाल किया कि क्या पार्टी के ईमानदार कार्यकर्ता लालच के कारण पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। वर्मा ने बार-बार ऐसे 'शीश महल' बनवाने की आवश्यकता पर भी प्रश्न उठाया।

वर्मा ने केजरीवाल के घर के पूरे लेआउट पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने घर के हर कमरे पर बहुत दिमागी मेहनत और समय लगाया है। वर्मा ने कहा कि यदि वे उतना ही समय दिल्ली के मामलों को सुलझाने में लगाते। तो शायद आज उनके कार्यकर्ता आम आदमी पार्टी छोड़कर नहीं जा रहे होते।

इसे भी पढ़ें- 'दिल्ली के बाद पंजाब की बारी, केजरीवाल की तानाशाही... ', राघव चड्ढा के BJP में आते ही CM रेखा गुप्ता ने कर दिया बड़ा ऐलान, AAP की बढ़ेगी टेंशन?

 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 25 April 2026 at 11:18 IST