अपडेटेड 9 March 2024 at 21:35 IST
लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया मंजूर
लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
लोक सभा चुनाव से पहले चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ने 9 मार्च 2024 से चुनाव आयुक्त अरुण गोयल द्वारा दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। ये जानकारी कानून और न्याय मंत्रालय की ओर से दी गई है।
चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने 2024 के लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की संभावित घोषणा से कुछ दिन पहले शनिवार को पद से इस्तीफा दे दिया। गोयल का कार्यकाल दिसंबर 2027 तक था।
राष्ट्रपति ने स्वीकार किया इस्तीफा
कानून मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, गोयल का इस्तीफा शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वीकार कर लिया जो आज से ही प्रभावित हो गया। हालांकि, तत्काल यह पता नहीं चला पाया है कि गोयल ने इस्तीफा क्यों दिया।
1985-बैच के आईएएस अधिकारी थे अरुण गोयल
सेवानिवृत्त नौकरशाह गोयल पंजाब कैडर के 1985-बैच के आईएएस अधिकारी थे। वह नवंबर 2022 में निर्वाचन आयोग में शामिल हुए थे। फरवरी में अनूप पांडे की सेवानिवृत्ति और गोयल के इस्तीफे के बाद, तीन सदस्यीय निर्वाचन आयोग समिति में अब केवल मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार हैं।
(इनपुट पीटीआई-भाषा)
Published By : Deepak Gupta
पब्लिश्ड 9 March 2024 at 21:11 IST