अपडेटेड 15 January 2024 at 23:15 IST
गाय के गोबर का प्रयोग और 7 महीने की मेहनत, मिलिए उस कलाकार से जिसने एक पेंटिंग में बनाई पूरी Ramayan
Ramayana in One Picture: कलाकार महेश वैष्णव ने एक पेंटिंग में पूरी Ramayan बना दी है। इसी बनाने में उन्हें 7 महीने का समय लगा है।
Ramayana in One Picture: 22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) होनी है। यह दिन किसी भी सनातनी के लिए त्योहर से कम नहीं होगा। कलाकार महेश वैष्णव (Artist Mahesh Vaishnav) ने भगवान राम को समर्पित एक पेंटिंग बनाई है। वैष्णव द्वारा बनाई गई इस पेंटिंग में पूरी रामायण समाहित है। पेंटिंग के क्षेत्र में महेश वैष्णव को करीब चार दशक का अनुभव है। रिपब्लिक से खास बात करते हुए महेश वैष्णव ने अपनी उस कलाकृति पर प्रकाश डाला हैं जिसे उन्होंने बहुत सावधानीपूर्वक बनाया है।
खबर में आगे पढ़ें…
- एक पेंटिंग में संपूर्ण रामायण
- राम मंदिर में जाएगी पेंटिंग
महेश वैष्णव ने इस खास पेंटिंग में रामायण की पूरी कहानी को एक ही फ्रेम में दर्शाने के लिए 108 चित्रों का उपयोग किया गया है। इस पेंटिंग को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद अयोध्या में राम मंदिर के अंदर रखने की तैयारी है। पेंटिंग के बारे में विस्तार से बताते हुए वैष्णव ने कहा कि उनकी कलाकृति लोगों को रामायण बहुत सरल तरीके से समझने में मदद करेगी, क्योंकि यह पूरी कहानी को सिर्फ एक फ्रेम में दर्शाती है।
वैष्णव ने रिपब्लिक को बताया, 'जिन्होंने पवित्र रामायण नहीं पढ़ी है, वे भी इस तस्वीर को देखकर रामायण को समझ सकते हैं।' उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान उनके सपनों में आए और उनसे अपने भगवान राम की पेंटिंग नहीं बनाने के लिए सवाल किया। अपने सपने से प्रेरित होकर वैष्णव ने यह अनोखा कार्य किया है। जिसमें उन्होंने गाय के गोबर का भी उपयोग किया है।
अपनी कला के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि महाकाव्य रामायण की सभी महत्वपूर्ण घटनाओं को पेंटिंग के माध्यम से समझाया गया है, जिसे स्केच बनाने के लिए शुरुआती 2.5 महीनों के साथ पूरा करने में करीब 7 महीने लगे हैं। दावा है कि उन्होंने काम पूरा करने के लिए किसी की मदद नहीं ली, वैष्णव ने आगे कहा कि पेंटिंग का अनावरण 20 जनवरी को राजधानी दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की उपस्थिति में किया जाएगा। जिसके बाद 22 जनवरी को पवित्र राम नगरी अयोध्या ले जाया जाएगा।
रिपब्लिक डिजिटल के साथ खास बात करते हुए, वैष्णव ने बताया कि उनकी पेंटिंग के पीछे का मुख्य उद्देश्य अधिक लोगों तक पहुंचना और उनमें सनातन धर्म की गहरी समझ पैदा करना है।
Published By : Sagar Singh
पब्लिश्ड 15 January 2024 at 23:15 IST