Maharashtra: अर्नाला समुद्र में नहाने गए 2 बच्चे लापता, तेज लहरों में बह गए; सर्च ऑपरेशन जारी

महाराष्ट्र में अर्नाला समुद्र में नहाने गए दो नाबालिग बच्चे तेज लहरों में बह गए, एक बच्चे को मौके पर सुरक्षित बचा लिया गया, लेकिन 2 बच्चों की तलाश अभी भी जारी है। पुलिस और लाइफगार्ड सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

 
Follow :
अर्नाला समुद्र में दो बच्चे लापता | Image: Republic

Arnala Sea Accident: महाराष्ट्र में पालघर के अर्नाला समुद्र तट से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। जहां समुद्र में नहाने गए चार नाबालिग बच्चों में से दो बच्चे तेज लहरों में बह गए। इन बच्चों की उम्र 10 से 14 साल के बीच बताई जा रही है। ये सभी बच्चे अर्नाला घूमने पहुंचे थे। समुद्र में उतरने पर बच्चे तेज लहरों की चपेट में आ गए।   

बच्चे कैसे समुद्र में बह गए?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चारों समुद्र में नाहने पहुंचे थे, तीन बच्चे समुद्र में उतरे, लेकिन अचानक उठी तेज लहरों ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। उनमें से एक बच्चों को तुरंत मौके पर पहुंचकर कुछ स्थानीय लोगों ने तैर कर बचा लिया, लेकिन दो बच्चे लहरों के साथ आगे की तरफ बह गए। 

2 बच्चों का सर्च ऑपरेशन जारी  

बच्चों के लहरों के साथ आगे बहजाने के बाद, पालघर पुलिस और लाइफगार्ड की टीम को मौके पर पहुंची, दोनों लापता बच्चों की तलाश के लिए समुद्र में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। SDRF की मदद भी ली जा रही है। 
मॉनसून के मौसम में समुद्र तटों पर लहरें काफी खतरनाक हो जाती हैं। बिना लाइफगार्ड वाले इलाकों में बच्चों को अकेला छोड़ना जोखिम भरा हो सकता है। बच्चों को समुद्र तट पर ले जाते वक्त ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। अभी तक दोनों लापता बच्चों का कोई अता-पता नहीं है। 

समुद्र में उतरने पर लगी थी पाबंदी

फिलहाल, लापता दोनों बच्चों को ढूंढने के लिए स्थानीय पुलिस, जीवन रक्षक (लाइफगार्ड्स), तटीय सुरक्षा बल और अग्निशमन दल युद्धस्तर पर संयुक्त खोज अभियान चला रहे हैं। मॉनसून के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने अर्नाला समुद्र तट पर 30 सितंबर तक पानी में उतरने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया हुआ था। 

यह भी पढ़ें: Uttarakhand: उत्तरकाशी की सिलक्यारा टनल में फिर हादसा, एक मजदूर की मौत

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 16 July 2026 at 13:19 IST