अपडेटेड 4 August 2024 at 08:44 IST

सोनप्रयाग में आर्मी ने संभाला मोर्चा, फुट ब्रिज निर्माण शुरू; केदारनाथ में 12 हजार लोग अब भी फंसे

Sonprayag News: उत्तराखंड के सोनप्रयाग में भारतीय सेना ने मोर्चा संभालते हुए फुट ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है।

Follow :  
×

Share


सोनप्रयाग में फुट ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू | Image: Republic

Sonprayag News: उत्तराखंड के सोनप्रयाग में भारतीय सेना ने मोर्चा संभालते हुए फुट ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। इसके साथ ही केदारनाथ के पैदल मार्ग भीमबली में भी ब्रिज बनाने का काम शुरू हो गया है। वहीं अब तक दस हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला जा चुका है।

उत्तराखंड में 31 जुलाई से अब तक भारी बारिश के कारण 17 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, मृतकों के परिजनों को अभी भी लग रहा है कि उनके लोग लापता है, इसी के चलते कई जिलों के कप्तान लगातार संपर्क में हैं। फिलहाल प्रशासन की पहली कोशिश यही है कि जो लोग फंसे हुए हैं उन्हें जल्द से जल्द निकाला जाए।

केदारनाथ में फंसे 12 हजार से ज्यादा श्रद्धालु

खबरें आ रही हैं कि केदारनाथ और उसके पैदल मार्ग में अभी भी लगभग 12,000 से ज्यादा लोग फंसे हुए हैं। लेकिन सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं और उनके लिए भोजन की व्यवस्था भी की गई है। हालांकि, अभी तक मौसम खराब है, जिसके चलते हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन प्रभावित हो रहा है। 

केदारनाथ में फंसे यात्रियों का रेस्क्यू जारी

केदारनाथ में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए आज भी रेस्क्यू जारी है, गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर लिनचोली के पास कल (शनिवार) को थारू कैंप में रेस्क्यू के दौरान 2 शव मिले थे। वहीं 300 लोगों का पैदल रेस्क्यू किया गया था। इसके अलावा एयरलिफ्ट के लिए चार हेलिकॉप्टर भी लगाए गए हैं, हालांकि मौसम खराब होने के कारण एक ही हेलिकॉप्टर उड़ान भर पर पा रहा है।

यह भी पढ़ें : नजूल कानून जिसके आने की आहट से भ्रष्टाचारियों- भूमाफियों में मची खलबली

केदारनाथ गए 150 लोगों से संपर्क नहीं

केदारनाथ पैदल मार्ग पर बादल फटने के बाद से ही रेस्क्यू जारी है, वहीं खबरें यह भी है कि अभी भी करीब 150 लोगों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। साथ ही करीब 7 हजार लोगों का रेस्क्यू करने की खबर भी आ रही है। बादल फटने के बाद क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग पर अलग अलग जगह लोग फंसे हुए हैं, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह ने बताया कि रेस्क्यू टीम द्वारा थारू कैंप के पास बड़े पत्थरों में दबे शव को निकला गया, जिसके पास से दो मोबाइल और बाकी सामान भी मिला है।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal: इन राशियों की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, पढ़ें आज का राशिफल

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 4 August 2024 at 08:44 IST