अपडेटेड 16 March 2025 at 12:26 IST

एआर रहमान के हेल्थ पर पहला बड़ा अपडेट, CM स्टालिन ने बताया अब कैसी है हालत; सीने में दर्द की शिकायत पर हुए थे एडमिट

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने एआर रहमान का हाल जानने के लिए अपोलो के डॉक्टर्स से फोन पर बात की है।

Follow :  
×

Share


MK Stalin & AR Rahman | Image: ANI

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती है। रविवार को उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। अब उनके हेल्थ पर बड़ा अपडेट सामने आया है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बताया है कि रहमान की हालत कैसी है और उन्हें अस्पताल से कब तक डिस्चार्ज किया जाएगा


रविवार को मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता एआर रहमान के स्वास्थ्य को लेकर बड़ी खबर सामने आई। रहमान की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, सीने में दर्द की शिकायत के बाद रहमान को चेन्नई अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। अब सीएम स्टालिन ने उनकी हेल्थ से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है।

CM स्टालिन ने की अपोलो के डॉक्टर से बात

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने ट्वीट कर बताया, जैसे ही मैंने यह खबर सुनी कि एआर रहमान को खराब स्वास्थ्य के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है, मैंने डॉक्टरों से संपर्क किया और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि वह ठीक हैं और जल्द ही घर वापस आ जाएंगे।

बहन एआर रेहाना ने बताया अब कैसी है रहमान की तबीयत

वहीं, संगीतकार एआर रहमान की बहन एआर रेहाना ने भी भाई के हेल्थ से जुड़ी बड़ी जानकारी दी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक एआर रेहाना ने बताया कि कुछ नहीं हुआ, उन्हें डिहाइड्रेशन और गैस्ट्रिक की समस्या थी। वह ठीक हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगे। यह केवल गैस्ट्रिक की समस्या है। रहमान को शरीर में पानी की कमी के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत ठीक है। 

एआर रहमान को क्या थी दिक्कत?

बता दें कि पहले जानकारी आई थी कि ऑस्कर विजेता और फेमस सिंगर, म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान को सीने में दर्द की शिकायत के बाद चेन्नई के अपोलो में भर्ती कराया था। डॉक्टर्स की एक विशेष टीम की देखरेख में उनका इलाज चला। हालांकि, बाद में सिंगर के परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें डिहाइड्रेशन और गैस्ट्रिक की समस्या थी। वहीं, एआर रहमान की टीम ने भी कहा कि हाल ही में यात्रा करने के कारण उन्हें डिहाइड्रेशन और गर्दन में दर्द से संबंधित कुछ समस्याएं हो गई थी। शनिवार रात को दर्द बढ़ने के बाद उन्हें जांच के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 

यह भी पढ़ें: BIG BREAKING: एआर रहमान अस्पताल में भर्ती

 

 

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 16 March 2025 at 12:10 IST