AP POLYCET 2021: एपी पॉलीसेट प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, ऐसे करें जांच

आंध्र प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग (Andhra Pradesh Department of Technical Education) ने एपी पॉलीसेट (AP POLYCET) प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट 2021 जारी की है।

Follow :  
×

Share


IMAGE: PTI | Image: self

आंध्र प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग (Andhra Pradesh Department of Technical Education) ने एपी पॉलीसेट (AP POLYCET) प्रोविजनल अलॉटमेंट लिस्ट 2021 जारी की है। DTE आंध्र प्रदेश ने एपी पॉलीसेट 2021 (AP POLYCET 2021) परीक्षा में प्राप्त अंकों और रैंकों के आधार पर एक अस्थायी अलॉटमेंट लिस्ट बनाई है। बता दें, एपी पॉलीसेट ने AP POLYCET 2020 की काउंसलिंग और सीटों की अलॉटमेंट छात्रों की पसंद के आधार पर किया था। राज्य के पॉलिटेक्निक कॉलेजों में एडमिशन लेने के इच्छुक उम्मीदवार अपने सीट अलॉटमेंट अपडेट appolycet.nic.in ऑनलाइन पोर्टल पर देख सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: IISER वैज्ञानिक ने किया शोध, COVID-19, डायबिटीज और उम्र बढ़ना आपस में है जुड़ा

AP POLYCET 2021 Seat Allotment: एपी पॉलीसेट प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से AP POLYCET प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लिस्ट 2021 की जांच कर सकते हैं। बता दें, सबसे पहले एपी पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (AP Polytechnic Common Entrance Exam) के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट (Seat Allotment List 2021) ऑनलाइन पोर्टल पर जारी किया जाएगा।

  • अलॉटमेंट लिस्ट देखने के लिए सभी उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट appolycet.nic.in पर जाएं
  • अब आपके स्क्रिन पर “एपी पॉलीसेट सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 2021 (AP POLYCET Seat Allotment 2021 Results)” लिंक पर क्लिक करें
  • अब आप लॉगिन करने के लिए अपना लॉगिन आईडी, हॉल टिकट नंबर, पासवर्ड, जन्म तिथि और सेक्योरिटी पिन दर्ज करें
  • आंध्र प्रदेश के लिए पहली अलॉटमेंट लिस्ट आपके स्क्रिन पर प्रदर्शित होगी
  • अलॉटमेंट लिस्ट में जुड़ी डिटेल्स की जांच करें और उसे डाउनलोड कर लें

AP POLYCET 2021: एपी पॉलीसेट सीट अलॉटमेंट लिस्ट प्रक्रिया

उम्मीदवार अपनी इच्छा से फ्रीज ऑप्शन या फ्लोटिंग ऑप्शन चुनें। फ्लोटिंग ऑप्शन चुनने के बाद उम्मीदवारों को अगले राउंड में दूसरा शॉट दिया जाएगा। दूसरी तरफ  जो लोग अपना विकल्प फ्रीज करते हैं उन्हें एडमिशन शुल्क भुगतान करके अपने सीटों की पुष्टि करनी होगी। बता दें, आंध्र प्रदेश तकनीकी शिक्षा विभाग जल्द ही कॉलेज को रिपोर्ट करने और भविष्य के परामर्श सत्रों में शामिल होने के लिए अलग से निर्देश जारी करेगा। किसी प्रकार की कठिनाई होने पर अधिकारियों और हेल्प डेस्क से भी संपर्क कर सकते हैं।

आंध्र प्रदेश पॉलिटेक्निक कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (Andhra Pradesh Polytechnic Common Entrance Test) या AP POLYCET विभिन्न डिप्लोमा और पॉलिटेक्निक कोर्स में एडमिशन पाने के इच्छुक व्यक्तियों के लिए राज्य तकनीकी शिक्षा और ट्रेनिंग बोर्ड (State Board of Technical Education and Training) द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय एंट्रेंस परीक्षा है। AP POLYCET 2021 सिलेबस आंध्र प्रदेश बोर्ड के कक्षा 9वीं और 10वीं के सिलेबस के विषयों पर आधारित है जिसमें भौतिकी रसायन विज्ञान और गणित जैसे कोर्स शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें:  NHRC के 28वें स्थापना दिवस पर बोले पीएम मोदी- 'मानवाधिकारों को राजनीतिक रंगों से देखना लोकतंत्र के लिए हानिकारक'

Published By : Kanak Kumari Jha

पब्लिश्ड 12 October 2021 at 17:55 IST