अपडेटेड 10 February 2024 at 13:42 IST

नमो हैट्रिक... भगवा Hoodie पहन संसद पहुंचे Anurag Thakur, बोले- तीसरी बार मोदी सरकार

BJP Namo Hattrick : बीजेपी ने 'तीसरी बार मोदी सरकार' के साथ 'अबकी बार 400 पार' का नारा भी गढ़ा है। अब Anurag Thakur ने 'नमो हैट्रिक' का नारा भी दे दिया है।

Follow :  
×

Share


Anurag Thakur Namo Hattrick | Image: Republic

Anurag Thakur Namo Hattrick: लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी जीत की हैट्रिक लगाने की बड़ी तैयारी में है। इसकी अगुवाई खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। ऐसे में बीजेपी ने 'तीसरी बार मोदी सरकार' के नारे के साथ 'अबकी बार 400 पार' का नारा भी गढ़ा है। इसी बीच अब केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने 'नमो हैट्रिक' का नारा भी दे दिया है।

बीजेपी के मंत्री और नेता आगामी लोकसभा चुनावों में जीत की हैट्रिक लगाने को लेकर आश्वस्त हैं। इसीलिए अब अनुराग ठाकुर ने 'नमो हैट्रिक' छपी टी-शर्ट बनवा ली है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर शनिवार को इस भगवा रंग की टी-शर्ट को पहनकर संसद पहुंचे।

अब हैट्रिक लगाएंगे: अनुराग ठाकुर

अनुराग ठाकुर ने सोशल मीडिया साइट 'X' पर अपना वीडियो भी शेयर किया है और लिखा, 'तीसरी बार मोदी सरकार, अबकी बार 400 पार'।

अनुराग ठाकुर ने 'नमो हैट्रिक' पर कहा, 'नरेंद्र मोदी जी हैट्रिक लगाएंगे और भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। नरेंद्र मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनकर आएंगे तो देश के गरीबों का कल्याण करेंगे, भारत को आगे ले जाने का काम करेंगे और देश का मान सम्मान बढ़ाएंगे। उन्होंने देश से जो वादे किए, वो पूरे किए हैं।'

केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'बीजेपी देश में ऐसी पार्टी है, जिसने पहले दिन से अपने एजेंडे में जो कहा, वो किया है। अब हैट्रिक भी लगाएंगे और देश को आगे भी बढ़ाएंगे।'

2019 में पहनी 'नमो अगेन' छपी टी-शर्ट

2019 के लोकसभा चुनावों से पहले भी अनुराग ठाकुर ने ऐसी ही एक हुडी पहनी थी। उस समय अनुराग ठाकुर 'नमो अगेन' छपी हुडी में नजर आए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उस समय अनुराग के लुक पर कमेंट किया था और लुकिंग गुड बताया था।

यह भी पढ़ें: बजट सत्र का आखिरी दिन, PM करेंगे 'विकसित भारत विकसित गुजरात' को संबोधित

Published By : Amit Bajpayee

पब्लिश्ड 10 February 2024 at 11:23 IST