'कांग्रेस ने अपनी ओछी और तुष्टिकरण की राजनीति के चक्कर में राष्ट्रीय गीत का अपमान किया है, उसे देश से माफी मांगनी चाहिए', अनुराग ठाकुर का हमला

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पार्टी पर राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम' का कथित तौर पर 'अपमान' करने का आरोप लगाते हुए तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस नेतृत्व ने एक बार फिर दिखा दिया कि उसे पूर्ण वंदे मातरम से कितनी बेचैनी है।

 
Follow :
'कांग्रेस ने किया राष्ट्रगीत का अपमान', अनुराग ठाकुर का बड़ा हमला-देश से मांगे माफी | Image: X/ANI

आज पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस यानी आजादी की 80वीं वर्षगांठ का जश्न धूमधाम से मनाया जा रहा है। आज करोड़ों भारतीय लोगों के लिए एक पल था, जब लाल किले की प्राचीर से पहली बार राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम गाया गया। एक तरफ लाल किले में पहली बार राष्ट्रीय गीत गाया गया, तो दूसरी तरफ कांग्रेस नेतृत्व के बड़े नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पर वंदे मातरम के अपमान का आरोप लगाया गया।

भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कहना है कि जब राष्ट्रीय गीत कांग्रेस पार्टी कार्यालय बज रहा था, तब पार्टी नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेता ध्यान नहीं दे रहे थे और एक बार फिर 'वंदे मातरम' को उन्होंने अपमान किया।

इस बीच अब बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने भी कांग्रेस लीडरशिप पर 'वंदे मातरम' को अपमान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 'आज कांग्रेस लीडरशिप ने एक बार फिर 'वंदे मातरम' को पूरी तरह से गाने में अपनी गहरी असहजता दिखाई है।'

कांग्रेस लीडरशिप ने राष्ट्रीय गीत का अपमान किया

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि "आज कांग्रेस लीडरशिप ने एक बार फिर 'वंदे मातरम' को पूरी तरह से गाने में अपनी गहरी असहजता दिखाई है। यह सिर्फ़ प्रोटोकॉल का मामला नहीं है; यह देश के सम्मान का सवाल है। छोटी-मोटी राजनीति और तुष्टिकरण की नीति के कारण कांग्रेस ने आज राष्ट्रीय गीत का अपमान किया है। कांग्रेस को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए।'

आगे उन्होंने कहा 'जब राष्ट्रीय गीत गाया जाता है, तो हर भारतीय से पूरी इज़्ज़त और अनुशासन के साथ खड़े होने की उम्मीद की जाती है। फिर भी, आज कांग्रेस मुख्यालय में, जब 'वंदे मातरम' का असली वर्शन - जिसे जवाहरलाल नेहरू ने पहले हटा दिया था - गाया जा रहा था, तो राहुल गांधी, सोनिया गांधी और खड़गे जी साफ तौर पर असहज दिखे।

August 15, 2026

गाना गाए जाने के दौरान वे बेचैन दिखे और आपस में फुसफुसाते रहे। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। 'वंदे मातरम' किसी एक राजनीतिक पार्टी की संपत्ति नहीं है, चाहे वह बीजेपी हो या कांग्रेस; यह भारत की आज़ादी की लड़ाई की आत्मा का एक अहम हिस्सा है।

यह उन लाखों लोगों की भावनाओं को दर्शाता है जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए सब कुछ कुर्बान कर दिया। मैं बस इतना ही कहूंगा: देश देख रहा है। देश इसे याद रखेगा और कांग्रेस को सज़ा देगा। आपको पूरे देश से माफ़ी मांगनी चाहिए और यह वादा करना चाहिए कि भविष्य में न तो कांग्रेस और न ही उनके नेता कभी राष्ट्रीय गीत का अपमान करेंगे।"

सुधांशु त्रिवेदी ने भी अपमान का लगाया आरोप

इससे पहले भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने भी सुप्रीम लीडर सोनिया गांधी, सुपर अध्यक्ष राहुल गांधी और वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर आरोप लगाते हुए कहा कि करोड़ों-करोड़ों भारतवासी बहुत आघात महसूस कर रहे हैं। ये दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी अभी भी संभवत: राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम को स्वीकार नहीं कर पाई है।

August 15, 2026

हालांकि कांग्रेस पार्टी ने गीत के दौरान किसी भी तरह की बाधा या अपमान की बात से इनकार किया है, लेकिन BJP नेता ने इस विवाद को लेकर पार्टी से माफ़ी और स्पष्टीकरण की मांग की है।

ये भी पढ़ें: 'वंदे मातरम्' गीत गाया जा रहा था तो राहुल, सोनिया गांधी और खड़गे बात कर रहे थे, कांग्रेस ने किया अपमान; देश से मांगें माफी
 

Published By : Sahitya Maurya

पब्लिश्ड 15 August 2026 at 18:23 IST