अपडेटेड 1 October 2023 at 11:17 IST
JNU की दीवारों पर फिर भारत विरोधी नारे; लिखा गया- 'भगवा जलेगा, फ्री कश्मीर और भारत अधिकृत कश्मीर'
जेएनयू के स्कूल ऑफ लैंग्वेज कैंपस में दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए हैं। इन नारों के बाद ABVP के कार्यकर्ता भी भड़क गए हैं।
जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है। जेएनयू कैंपस की दीवारों को इस बार भारत विरोधी नारों से रंग दिया गया है। जेएनयू के स्कूल ऑफ लैंग्वेज कैंपस में दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए हैं। इस घटना के बाद अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता भड़के हुए हैं।
खबर में आगे पढ़ें:-
- JNU में किसने की माहौल खराब करने की कोशिश?
- JNU कैंपस में लिखे गए हैं भारत विरोधी नारे
- नारों को लेकर कब-कब विवादों में रहा JNU?
लिखे गए फ्री कश्मीर और भगवा जलेगा जैसे नारे
जवाहरलाल नेहरू यूनिवसिर्टी के कैंपस में दीवारों पर फ्री कश्मीर और भगवा जलेगा जैसे नारे लिखे गए हैं। कैंपस में दीवारों पर अलग-अलग जगहों पर नारे लिखे गए हैं। दीवारों को 'भगवा जलेगा, फ्री कश्मीर और आईओके (भारत अधिकृत कश्मीर)' जैसे नारों से रंग दिया गया है। इसके अलावा CAA और NRC को लिखकर उन पर क्रॉस बनाए गए हैं।
हालांकि अभी तक ये सामने नहीं आया है कि ये नारे किसने लिखे हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के सचिव विकास पटेल ने कहा कि इसको लेकर हम प्रशासन को एक मेमोरेंडम ज्ञापन सौंपेंगे। हमारी शुरू से ही मांग रही है कि कैंपस में सीसीटीवी लगें, लेकिन कुछ वामपंथी दलों के विरोध की वजह से नहीं लग पा रहे हैं।
कब-कब विवादों में रहा JNU?
साल 2000: पाकिस्तान के समर्थन में कथित तौर पर मुशायरा
2010 : भारतीय जवानों की शहादत पर जश्न मनाने का आरोप
2014 : महिषासुर बलिदान दिवस मनाने का आरोप
2016 : देश के 'टुकड़े-टुकड़े' करने के नारे लगे
अक्टूबर 2021: JNU में जम्मू और कश्मीर पर भारत विरोधी वेबिनार आयोजित करने का आरोप
अप्रैल 2022: रामनवमी पर नॉनवेज खाने के लेकर JNU में भड़का विवाद
दिसंबर 2022: JNU की दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी नारे लिखे गए
फरवरी 2023: छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अपमान करने का आरोप
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 1 October 2023 at 11:00 IST
