अपडेटेड 21 March 2025 at 14:42 IST
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री ने परिवार सहित तिरुपति मंदिर जा कर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन किए
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
Andhra Pradesh Chief Minister Chandrababu Naidu | Image:
ANI
CM Naidu: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।
नायडू ने सुबह आठ बजकर 20 मिनट पर अपने परिवार के साथ श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन किए।
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, "मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ श्रीवारू (भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी) के दर्शन किए। रंगनायकम्मा मंडपम में वैदिक पुजारियों ने मुख्यमंत्री को आशीर्वाद दिया।"
दर्शन के बाद, नायडू और उनके परिवार के सदस्यों ने तरिगोंडा वेंगामंबा में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 21 March 2025 at 14:42 IST