BIG BREAKING: आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्‍ट्री में भीषण ब्लास्‍ट, 6 लोगों के उड़े चिथड़े; मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी

आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के कोनासीमा जिले में पटाखा फैक्‍ट्री में भीषण ब्‍लास्‍ट हुआ है जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है।

 
Follow :
आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्‍ट्री में भीषण ब्लास्‍ट, 6 लोगों के उड़े चिथड़े; मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी | Image: Video Grab

Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के कोनासीमा जिले में पटाखा फैक्‍ट्री में भीषण ब्‍लास्‍ट हुआ है जिसमें 6 लोगों की मौत हो गई है। इस धमाक में 2 लोग घायल हुए हैं। मौके पर बचाव और राहत कार्य जारी है। जानकारी के मुताबिक आग लगने के बाद पटाखा फैक्ट्री में इस दौरान कारखाने में भीषण विस्फोट हुए, जिनकी चपेट में आने से 6 लोगों की मौत हो गई है और कम से कम 2 घायल हैं।

इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिससे हताहतों की संख्या बढ़ने की आशंका है। घटना की जानकारी मिलते ही फायरब्रिगेड और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई हैं। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स में पटाखा बनाने के दौरान शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका की खबरें हैं।

घटना के कई वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में पूरी फैक्ट्री आग की लपटों से घिरी दिखी। एक अन्य वीडियो में एक व्यक्ति का शव पूरी तरह जला हुआ पड़ा है। वहीं, दूर से रिकॉर्ड किए एक वीडियो में फैक्ट्री से धुएं का गुबार काफी ऊंचाई तक उठता हुआ दिखा। इस दौरान कई धमाके भी हुए।

CM चंद्रबाबू नायडू ने व्‍यक्त किया दुख 

CM चंद्रबाबू नायडू ने अधिकारियों को घटनास्थल पर जाने के निर्देश दिए हैं। नायडू ने X पर लिखा- इस दुर्घटना में कई लोगों की जान जाने की खबर से गहरा दुख हुआ है। मैंने अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों, वर्तमान स्थिति, राहत कार्यों और चिकित्सा सहायता के बारे में बात की है। YSRCP प्रमुख वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने भी दुख जताया और सरकार से पीड़ितों की मदद करने का आग्रह किया।

इसे भी पढ़ें- 'दे दो केवल 15 ग्राम, HAM वही खुशी से खाएंगे...', बिहार चुनाव में सीट बंटवारे पर टेंशन; मांझी ने BJP से इशारों में मांगी इतनी सीटें

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 8 October 2025 at 14:44 IST