आंध्र CM चंद्रबाबू नायडू दिल्ली में बिल गेट्स से करेंगे मुलाकात

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू एक विवाहोपरांत समारोह में शिरकत करने के लिए मंगलवार को नयी दिल्ली पहुंचेगे और 19 मार्च को माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से मुलाकात करेंगे। नायडू मंगलवार को शाम चार बजे अमरावती से रवाना होंगे।

 
Follow :
CM Chandrababu Naidu | Image: PTI

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू एक विवाहोपरांत समारोह में शिरकत करने के लिए मंगलवार को नयी दिल्ली पहुंचेगे और 19 मार्च को माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स से मुलाकात करेंगे। नायडू मंगलवार को शाम चार बजे अमरावती से रवाना होंगे और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र के विवाह उपरांत आयोजित समारोह (रिसेप्शन) में भाग लेंगे।

 

यहां एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘आज रात मुख्यमंत्री केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के एक परिजन के विवाहोपरांत आयोजित समारोह में शामिल होंगे और 19 मार्च की दोपहर को वह गेट्स फाउंडेशन के संस्थापक बिल गेट्स से मुलाकात करेंगे।’’ ‘गेट्स फाउंडेशन’ एक गैर-लाभकारी संगठन है जो विश्वभर में गरीबी, बीमारियों और असमानता से लड़ने पर काम करता है।

CM नायडू बिल गेट्स करेंगे मुलाकात

विज्ञप्ति में कहा गया है कि नायडू और गेट्स के बीच बैठक में फाउंडेशन द्वारा आंध्र प्रदेश के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि में सहयोग पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, चर्चा के दौरान इन क्षेत्रों से संबंधित समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाने की उम्मीद है। नायडू बुधवार को अमरावती लौटेंगे।

यह भी पढे़ं: जब संगम का जल लेकर मॉरीशस पहुंचे थे PM मोदी, सदन में सुनाया किस्सा

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 18 March 2025 at 15:06 IST