अपडेटेड 25 March 2026 at 19:58 IST

Anaya Bangar: सेक्‍स चेंज कराने के बाद दर्द में तड़प रहीं अनाया बांगर, पैर बढ़ाते ही लड़खड़ाईं; VIDEO देख फैंस बोले- ऐसा करना जरूरी था क्या

लड़का से लड़की बनी पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं।

Follow :  
×

Share


Anaya Bangar: सेक्‍स चेंज कराने के बाद दर्द में तड़प रहीं अनाया बांगर, पैर बढ़ाते ही लड़खड़ाईं; VIDEO देख फैंस बोले- ऐसा करना जरूरी था क्या | Image: Instagram

लड़का से लड़की बनी पूर्व क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी अनाया बांगर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। अनाया ने हाल ही में  जेंडर-अफर्मिंग सर्जरी करवाई है। इस सर्जरी के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अस्पताल के बेड से उठकर मुश्किल से चलती नजर आ रही हैं। अनाया काफी दर्द में हैं।

सर्जरी के बाद सामने आए वीडियो में अनाया को नर्स की मदद से धीरे-धीरे चलते देखा जा सकता है। उनके कदम लड़खड़ा रहे हैं और चेहरे पर दर्द साफ झलकता है। हालांकि, इस वीडियो के साथ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह रिकवरी का सामान्य हिस्सा है और डॉक्टरों के अनुसार उनकी स्थिति स्थिर है।

अनाया ने खुद दिया हेल्‍थ अपडेट

अनाया ने अपने हेल्थ अपडेट में बताया कि ऑपरेशन के बाद उन्हें हल्का दर्द और असहजता महसूस हो रही है, लेकिन यह प्रक्रिया का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों के बेड रेस्ट के बाद अब वह धीरे-धीरे चलने लगी हैं और आने वाले एक-दो हफ्तों में पूरी तरह ठीक होने की उम्मीद है।

इस पूरे सफर को साझा करते हुए अनाया ने इसे जीवन का सबसे चुनौतीपूर्ण लेकिन जरूरी फैसला बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें परिवार और करीबियों से काफी समर्थन मिला, जिसने उन्हें इस बदलाव को स्वीकारने की ताकत दी। साथ ही उन्होंने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भी आवाज उठाई और समाज से उन्हें समझने और स्वीकार करने की अपील की।

दर्द के समय पिता संजय बांगर का मिला साथ, अनाया ने लिखा भावुक पोस्‍ट

अनाया ने अपने पोस्ट में बताया है कि लड़का से लड़की बनने का यह सफर उनके लिए आसान नहीं था। उन्हें खुद को समझने और एक्सेप्ट करने में समय लगा, वहीं उनके परिवार को भी इस बदलाव को अपनाने में वक्त लगा दिया है। उन्होंने लिखा कि ये प्रोसेस तमाम तरीके के भ्रम, सवाल और सीख से भरी रही है लेकिन आज वह इस मुकाम पर पहुंचकर खुद को मजबूत महसूस कर रही हैं।

अनाया ने खास तौर पर अपने पिता संजय बांगर का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी लाइफ के इस अहम मोड़ पर पिता का पूरी तरह से सात मिला है, जो उनके लिए काफी मायने रखता है। उन्होंने इस बात एक्सेप्ट किया है कि पहले उन्हें किसी का साथ नहीं मिला था, लेकिन जब मिला तो वह पूरी तरह से मिला है। अनाया के मुताबिक, इसी समर्थन ने उन्हें इस बड़े फैसले को लेने की हिम्मत दी है। अनाया ने यह भी बताया कि उनके छोटे भाई अथर्व ने शुरू से उनका साथ दिया और धीरे-धीरे उनके माता-पिता भी उनके साथ खड़े हो गए। उन्होंने सर्जरी को अपनी जिंदगी का अहम कदम बताते हुए कहा कि प्यार और समझ में समय लगता है।

इसे भी पढ़ें- Dhurandhar 2 में अतीक वाले सीन पर सियासी भूचाल, पहले पूजा पाल ने अखिलेश को घेरा, अब अफजाल अंसारी बोले- वो तो बैकुंठ गए, जो दाऊद की गोद में...

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 25 March 2026 at 19:58 IST