अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी आज, प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में डांसर पर उड़ाए गए नोट; वायरल VIDEO में इस अंदाज में दिखे 'छोटे सरकार'
अनंत सिंह की छोटी बेटी के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन से कई वीडियो वायरल हो रहे हैंय़ इस बीच, एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें 'छोटे सरकार' का खास अंदाज देखने को मिला।
- भारत
- 2 min read
Anant Singh: बिहार के मोकामा के विधायक अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह आज यानी 25 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। इस शाही शादी की रस्में और जश्न पिछले कई दिनों से पूरे जोर-शोर से चल रही हैं, जिनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इस बीच, प्री-वेडिंग इवेंट से एक वीडियो सामने आया है जिसमें 'छोटे सरकार' के समर्थक सिंगर पर नोटों की बारिश करते दिख रहे हैं, जबकि अनंत सिंह अपने रौबदार अंदाज में बैठे दिखाई दे रहे हैं।
ताजा वायरल वीडियो में अनंत सिंह किसी महफिल में बैठे हुए हैं। इसमें मेहमानों का जमावड़ा लगा हुआ है। वहीं स्टेज पर डांसर और सिंगर परफॉर्म कर रहे हैं। अनंत सिंह के बगल में बैठा एक शख्स आर्टिस्ट पर नोट उड़ाते नजर आ रहा है।
महफिल में छोटे सरकार का दिखा ये रूप
इस दौरान अनंत सिंह एक अनोखा अंदाज देखने को मिला। वे ट्रैक सूट में सोफे पर बैठे दिखे। उनके साथ एक लड़का भी बैठा हुआ था, जो गाने का लुत्फ उठा रहा था।
पैरों के पास से बिखरे नोटों को हटाते दिखे
इस कार्यक्रम से जुड़ा एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें अनंत सिंह अपने पैरों के पास बिखरे नोटों को हटाते हुए नजर आ रहे हैं। ताकि कोई नोट उनके पैरों से न लगे, वे अपने पैरों को पीछे की ओर खींचते भी दिखाई दिए।
शाही शादी के लिए खास इंतजाम
अनंत सिंह की बेटी की शादी में 4 लाख से ज्यादा मेहमानों के जुटने का अनुमान है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में 150 तरह के पकवान परोसे जाएंगे। इसके अलावा करीब 10 बीघे जमीन में बड़ा पंडाल तैयार किया गया है। वहीं शादी के मंडप और जयमाल स्टेज के लिए चीन और थाईलैंड से फूल मंगाए गए हैं। जयमाल मंच की बात करें तो, इसे राजस्थानी महलों की तर्ज पर तैयार करने की जानकारी है। मंच का आधार ईंटों से बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: बंद कैफे खोलकर रातभर चली शराब पार्टी, फिर सहकर्मियों ने युवती से किया गैंगरेप, 3 आरोपी गिरफ्तार; बाकी तीन फरार
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 25 November 2026 at 08:30 IST