J&K: कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी, सेना ने लश्कर कमांडर लतीफ भट को घेरा; दोनों और से भीषण गोलीबारी जारी
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सेना ने लश्कर कमांडर लतीफ भट को घेर लिया है। उसे बार-बार सरेंडर करने को कहा जा रहा है। दोनों ओर से गोलीबारी जारी है।
- भारत
- 2 min read
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच बुधवार सुबह से नई मुठभेड़ शुरू हो गई है। ये मुठभेड़ कुलगाम जिले के जंगलपोरा में हो रही है। J&K पुलिस, सेना और CRPF ने एक संयुक्त अभियान में मोस्ट वांटेड लश्कर-ए-तैयबा (LeT) आतंकवादी लतीफ भट को घेर लिया।
कुलगाम में चल रहा सर्च ऑपरेशन आज 8वें दिन में प्रवेश कर गया है। सूत्रों के अनुसार, लश्कर कमांडर लतीफ भट इलाके में होने की खुफिया जानकारी मिली थी। इसके आधार पर सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन शुरू किया। देर रात से ही इलाके की घेराबंदी कर ली गई। कुलगाम में सीआरपीएफ पर हुए आतंकी हमले के बाद से उसकी तलाश और तेज कर दी गई थी।
सेना ने लतीफ भट को घेरा
सूत्रों के अनुसार, फंसा हुआ आतंकी एक मस्जिद के अंदर छिपा हुआ था और सुबह होते ही उसने घेराबंदी तोड़कर भागने की कोशिश की। लतीफ भट को सरेंडर करने का मौका दिया गया, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया और सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
पिछली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को दिया था चकमा
इससे पहले 16 नवंबर को भी कुलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया था और एक आतंकी घिरा हुआ बताया गया था। शुरुआती सूचना में घिरे आतंकी को लतीफ भट माना जा रहा था, लेकिन वह सुरक्षाबलों को चकमा देकर भागने में सफल रहा था।
इलाके में भीषण गोलीबारी
सोमवार को हुई ठभेड़ में लतीफ भट का साथी और सीआरपीएफ हमले की साजिश में शामिल आतंकी उमर निसार डार मारा गया था। CCTV फुटेज में उमर निसार के साथ लतीफ भट दिखा था। अब बुधवार की कार्रवाई में सुरक्षाबलों ने लतीफ भट को घेर लिया और उसे वीडियो कॉल पर सरेंडर करने को कहा। उसने सरेंडर करने से इनकार कर दिया। इस समय इलाके में भीषण गोलीबारी जारी है।
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 18 November 2026 at 08:08 IST