अपडेटेड 27 January 2025 at 11:43 IST

संगम स्नान करने के लिए उत्सुक हैं अमित शाह, कहा- संतजनों का आशीर्वाद लेने की इच्छा

अमित शाह ने सोमवार को कहा कि धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में वह संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हैं।

Follow :  
×

Share


संगम स्नान करने के लिए उत्सुक हैं अमित शाह, कहा- संतजनों का आशीर्वाद लेने की इच्छा | Image: ANI

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कहा कि धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में वह संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हैं। शाह ने सोशल मीडिया मंच “एक्स” पर एक पोस्ट में कहा “‘महाकुंभ’ सनातन संस्कृति की अविरल धारा का अद्वितीय प्रतीक है। कुंभ समरसता पर आधारित हमारे सनातन जीवन-दर्शन को दर्शाता है।”

उन्होंने आगे कहा…

उन्होंने आगे कहा “आज धर्म नगरी प्रयागराज में एकता और अखंडता के इस महापर्व में संगम स्नान करने और संतजनों का आशीर्वाद लेने के लिए उत्सुक हूँ।” अमित शाह सोमवार को प्रयागराज में महाकुंभ में स्नान करेंगे। गृह मंत्री के पुरी के शंकराचार्य और द्वारका के शंकराचार्य सहित कई संतों से मिलने की उम्मीद है। महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू हुआ है और 26 फरवरी तक चलेगा।

ये भी पढ़ें - मायावती ने पंजाब में आंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने के प्रयास की निंदा की

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By : Garima Garg

पब्लिश्ड 27 January 2025 at 11:43 IST