'कांग्रेस ने हमेशा सरदार पटेल को भुलाने की कोशिश की, लेकिन सूर्य के तेज को ढका नहीं जा सकता', लौह पुरुष की जयंती पर बोले अमित शाह
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से सरदार साहब को भुलाने की कोशिश की है, लेकिन सूर्य की तेज को ढका नहीं जा सकता है।
- भारत
- 3 min read
Amit Shah: आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की 151वीं जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने लौह पुरुष की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की।
इस मौके पर दिल्ली में अमित शाह ने कहा कि हम सभी जानते हैं कि जब से नरेंद्र मोदी जी देश के प्रधानमंत्री बनें, तब से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को हम राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाते हैं। सरदार साहब वो महान व्यक्तित्व हैं जिन्होंने न केवल देश के इतिहास को बदला, देश के भूगोल की संरचना की। अनेक राज्य रजवाड़ों को, अनेक राज्यों को एक माला में पिरोने का कठिन कार्य करके हमारे सामने अखंड भारत को जो नक्शा है, उसके निर्माता सरदार साहब थे। उन्होंने भारत के भौगोलिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक एकीकरण के लिए सफल प्रयास ही नहीं किया बल्कि उसको एक कर भारत को एकसूत्र में पिरोया।
…सरदार पटेल ने असंभव को संभव किया- शाह
अमित शाह ने आगे कहा, 'आजादी के समय दुनिया भर के राजनीतिक पंडित कहते थे कि भारत बिखर जाएगा। फिर भी आजादी के बाद के 1,218 दिनों में सरदार पटेल ने वो कर दिखाया जिसे हर कोई असंभव मानता था। कई नेता एकसाथ यह काम करें तो भी अपने पूरे जीवनकाल में नहीं कर पाएंगे। देखते ही देखते सरदार पटेल द्वारा परिकल्पित और निर्मित भारत आज दुनिया के सामने गर्व के साथ खड़ा है।'
नक्सलवाद और नशामुक्त का जिक्र कर क्या बोले शाह?
उन्होंने बताया कि इस साल 31 मार्च को देश नक्सलवाद से मुक्त होकर नशामुक्त देश की दिशा में आगे बढ़ गया है। साथ ही देशवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि आज सरदार पटेल की जयंती पर मैं पूरे देश के लोगों से उस लक्ष्य के लिए अपील करता हूं जो हमने तय किया है कि 31 दिसंबर 2029 तक देश को पूरी तरह से नशा-मुक्त बनाना। प्रधानमंत्री ने जो 'विकसित भारत' की कल्पना की है उसका पहला चरण 'नशा-मुक्त भारत' की रचना का है।
अमित शाह ने कांग्रेस पर साधा निशाना
शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि सरदार साहब को कई वर्षों तक उनके कर्मों के आधार पर जो उचित सम्मान था वो भारत ने नहीं दिया। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा से सरदार साहब को भुलाने की कोशिश की है, लेकिन सूर्य की तेज को ढका नहीं जा सकता है। नरेंद्र मोदी जब गुजरात के सीएम बने तो उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी बनाकर एक गगन को छूने वाली प्रतिमा का निर्माणकर पूरे देश के सामने सरदार साहब के व्यक्तित्व को प्रस्थापित करने का काम किया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 31 October 2026 at 09:07 IST