भारत की धरती से अफगान मंत्री आमिर खान मुत्ताकी की पाकिस्तान को दो टूक- अफगानिस्तान के साथ खेल खेलना अच्छी बात नहीं, पहले...

अफगानिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के साथ संबंधों पर कहा, "हमने सुरक्षा चिंताओं पर भी बात की और इस विषय पर विस्तृत चर्चा की। अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल दूसरों के खिलाफ कभी नहीं किया जाएगा।

Follow :  
×

Share


Amir Khan Muttaqi & S Jaishankar | Image: X

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्ताकी अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर है। तालिबान सरकार के सत्ता में आने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है। आज,10 अक्टूबर को नई दिल्ली में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने अमीर खान मुत्ताकी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस मुलाकात के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए अफगानिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा, भारत और अफगानिस्तान के बीच हमेशा दोस्ती का रिश्ता कायम रहेगा।


अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्ताकी ने कहा, "मैं सभी का स्वागत करता हूं और दिल्ली आकर काफी खुश हूं। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री के रूप में यह मेरी पहली भारत यात्रा है। मैं भारतीय विदेश मंत्री और भारत सरकार द्वारा दिखाए गए गर्मजोशी भरे आतिथ्य की सराहना करता हूं।"

इन मुद्दों पर भारत-अफगानिस्तान के बीच हुई बात 

आमिर खान मुत्ताकी ने भारत-अफगानिस्तान द्विपक्षीय वार्ता पर कहा, "मैंने अपने समकक्ष विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ आर्थिक, राजनीतिक, कूटनीतिक, क्षेत्रीय और सुरक्षा सहित कई मुद्दों पर विस्तृत बैठक की। हम अपने व्यापार को मजबूत करने के लिए हवाई गलियारे को मजबूत करने पर भी सहमत हुए। विदेश मंत्री ने अफगानिस्तान में स्वास्थ्य गतिविधियों को व्यापक बनाने का संकल्प लिया और हम भूकंप पीड़ितों के लिए प्रदान की गई सहायता की सराहना करते हैं।"

एक दूसरे खिलाफ जमीन का इस्तेमाल नहीं करेंगे-अमीर खान मुत्ताकी

अफगानिस्तानी विदेश मंत्री ने भारत के साथ संबंधों पर कहा, "हमने सुरक्षा चिंताओं पर भी बात की और इस विषय पर विस्तृत चर्चा की। अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात ने पिछले 4 वर्षों में यह साबित कर दिया है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल दूसरों के खिलाफ नहीं किया जाएगा और वह इस नीति पर अडिग है कि अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल दूसरों को धमकाने के लिए नहीं किया जाएगा।"

काबुल धमाके पर क्या बोले अमीर खान मुत्ताकी

वहीं, काबुल में धमाके पर आमिर खान ने कहा, काबुल में जो बहुत तेज आवाज फिलहाल उसकी जांच चल रही यही। कोई हमले की सुचना नहीं है। पाकिस्तान खुद आजाद मुल्क है। वो अपने परेशानी खुद हल करे। अफगानिस्तान में तरक्की हो रही है। क्षेत्र में अमन है। हमें इस हालत को खराब नहीं करना चाहिए। हम जिस तरह हिंदुस्तान से अच्छा रिश्ता चाहते हैं उसी तरह पाकिस्तान से भी चाहते हैं। मगर अफगानिस्तान के साथ खेल खेलना अच्छी बात नहीं है।

एस जयशंकर ने मुत्ताकी का स्वागत किया

अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मावलवी अमीर खान मुत्तकी के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, "अफगानिस्तान में खनन के अवसरों का पता लगाने के लिए भारतीय कंपनियों को आपका निमंत्रण भी अत्यंत सराहनीय है। इस पर आगे चर्चा की जा सकती है। व्यापार और वाणिज्य को बढ़ावा देने में हमारी साझा रुचि है। मुझे काबुल और नई दिल्ली के बीच अतिरिक्त उड़ानें शुरू होने की जानकारी पाकर खुशी हो रही है।"
 

यह भी पढ़ें: लाहौर में भीषण हिंसा, तहरीक-ए-लब्बैक कार्यकर्ताओं और पुलिस मे झड़प

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 10 October 2025 at 17:01 IST