'दुख की बात है, कुछ स्वार्थी लोगों ने हमें...', राघव चड्ढा संग 7 सांसदों की AAP से बगावत पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, BJP पर लगाए आरोप

UP News: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों के आम आदमी पार्टी छोड़ने पर अखिलेश यादव का बयान आया है। उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी लोगों ने लालच की वजह से हमें भी छोड़ा था। अब AAP और हम एक ही टीम में आ गए हैं।

Follow :  
×

Share


राघव चड्ढा की बगावत पर अखिलेश यादव | Image: X

Akhilesh Yadav on Raghav Chadha: राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों के आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ बीजेपी में जाने पर सियासी घमासान मचा है। इस मुद्दे पर अब समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि पार्टी छोड़ना दुख देने वाला होता है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों का गलत इस्तेमाल करने का भी आरोप लगाया।

अखिलेश ने कहा कि कोई पार्टी कितनी मेहनत से बनती है। पार्टी के लीडर और कार्यकर्ता मेहनत से जिताते हैं। जीतने के बाद चुने हुए विधायक राज्यसभा चुनते हैं।

‘स्वार्थी लोगों ने लालच की वजह से हमें भी छोड़ा’

सपा प्रमुख ने आगे कहा कि इससे पहले भी ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स जैसी एजेंसियों का इस्तेमाल किया गया है। कुछ स्वार्थी लोगों ने लालच की वजह से हमें भी छोड़ा था। अब AAP और हम एक ही टीम में आ गए हैं। हमारे लोगों ने भी धोखा दिया, उनके लोगों ने भी उन्हें धोखा दिया। कॉमन चीज एक है- ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स, स्वार्थ और पैसा-कारोबार। इस सरकार से गरीब ही लड़ सकता है।

अखिलेश यादव ने गाजीपुर के मामले का जिक्र किया और आरोप लगाया कि BJP के लोग एक पिता को लालच देकर मनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह का कुछ हुआ होगा।

राघव समेत 7 सांसदों ने छोड़ी पार्टी

आम आदमी पार्टी (AAP) ने कुछ दिनों पहले राघव चड्ढा को राज्यसभा के उप नेता के पद से हटा दिया था। इसके बाद 24 अप्रैल को राघव ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का ऐलान किया और बीजेपी का दामन थाम लिया। उनके साथ 6 और सांसदों ने AAP को अलविदा कह दिया। हैरान कर देने वाली ये थी कि अशोक मित्तल जिन्हें राघव की जगह AAP ने राज्यसभा में डिप्टी लीडर बनाया था, उन्होंने भी पार्टी छोड़ दी।

AAP के 10 में से 7 राज्यसभा सांसद भाजपा में आए हैं। AAP से बगावत करने वालों में राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, विक्रम साहनी और स्वाति मालीवाल के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: 'भगवंत मान को पकड़कर रखिएगा, वरना वे सारे विधायक लेकर फुर्र हो जाएंगे...', राघव चड्ढा मामले पर गौरव वल्लभ ने अरविंद केजरीवाल के लिए मजे

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 26 April 2026 at 09:43 IST