अपडेटेड 28 March 2025 at 11:28 IST
'गाय में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास और अखिलेश को दुर्गंध...', सनातनियों को निशाना बना रहे है सपा के मुखिया, बोले, गौ सेवक
अखिलेश यादव के बयान पर गौ सेवक मोहित चौधरी ने कहा कि ।गाय हमारी माता है और अखिलेश यादव यह बात समझ में नहीं आता है।
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने गोशाला और इत्र पार्क को लेकर ऐसा बयान दे दिया कि सियासी गलियारों में नई बहस छिड़ गई। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उन्हें सनातनी विरोधी करार दे रहे हैं। वहीं, अब गौ सेवक भी सपा प्रमुख के विरोध में उतर गए हैं। उनकी बयान की निंदा करते हुए कहा कि वो भूल गए हैं कि हिंदू गाय को माता मानते हैं और वो ये भी भूल गए कि उनके भाई की भी खुद की गौशाला है।
कन्नौज में सपा अध्यक्ष ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि BJP को दुर्गंध पसंद है इसलिए वह गोशालाएं बना रही है जबकि समाजवादी पार्टी को सुगंध पसंद कर रहे थे, इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे। उनके इस बयान पर नई बहस छिड़ गई। भाजपा उनके इस बयान को लेकर लगातार हमलावर है तो अब गौसेवक भी अखिलेश की मानसिकता पर सवाल उठा रहे हैं।
सनातनियों को निशाना बना रहे हैं अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर गौ सेवक मोहित चौधरी ने बताया, ये सारी बातें उनको शोभा नहीं देती जो देश के इतने बड़े जन प्रतिनिधि रहे हैं और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री रहे हैं। गाय हमारी माता है और अखिलेश यादव इस बात को नहीं समझते हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा सीधा निशाना साधने का मतलब है सनातनियों को निशाना बनाना।
यदूवंशी तो गोपालक होते है फिर भी ऐसी सोच
मोहित चौधरी ने अखिलेश पर हमला बोलते हुए आगे कहा कि आपको गाय और गोबर से बदबू आती है और आपके भाई और भाभी की खुद की गौशाला है। आपकी दोहरी मानसिकता साफ नजर आ रही हैं। उन्होंने आगे कहा, सपा को परफ्यूम पार्क पसंद और वो ये भूल गए कि परफ्यूम पार्क जाने वाले लोग भी दूध पीते हैं। दूध पसंद मगर गाय से नफरत है। आपके माता और पिता की एक हजार फोटो दे दूंगा जिसमें वो गाय की सेवा करत हुए नजर आएंगे। उन्हें बदबू नहीं आती थी। गौसेवक ने तो यह भी कह दिया कि वो यादव है और यदूवंशी तो गोपालक होते है फिर ऐसे बयान कैसे दे सकते हैं।
अखिलेश यादव ने क्या कहा था?
बता दें कि अखिलेश यादव ने कहा था कि 'बीजेपी दुर्गंध पसंद करती हैं, इसलिए गौशाला बना रही हैं। हम सुगंध पसंद कर रहे थे, इसलिए इत्र पार्क बना रहे थे। सरकार सांड पकड़ रही है और उसका पैसा भी खाया जा रहा है। हम लोग सुगंध पसंद करने वाले लोग हैं, इसलिए परफ्यूम पार्क बनाते हैं। ये (बीजेपी) दुर्गंध वाले लोग हैं।'
Published By : Rupam Kumari
पब्लिश्ड 28 March 2025 at 10:57 IST