अपडेटेड 6 April 2023 at 13:14 IST

Actress Akanksha Dubey Death: सिंगर समर सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस, अलर्ट पर सभी एयरपोर्ट

भोजपुरी फिल्‍म एक्‍ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है।

Follow :  
×

Share


Actress Akanksha Dubey Death | Image: self

Akanksha Dubey Suicide: भोजपुरी फिल्‍म एक्‍ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में गायक समर सिंह और उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है। समर सिंह और संजय सिंह पर आकांक्षा को खुदकुशी के लिए प्रेरित करने का आरोप है। ऐसा कहा जा रहा है कि समर सिंह देश छोड़कर फरार होने की फिराक में है। दोनों आरोपियों के डिटेल्स सभी एयरपोर्ट को भेजी गई है, ताकि वो देश छोड़ कर न भाग सकें। आपको बता दें कि आकांक्षा दुबे की मौत को 10 दिन गुजर चुके हैं और पुलिस अभी भी खाली हाथ है।

पूरे मामले में पुलिस पर लापरवाही के भी आरोप लग रहे हैं। आकांक्षा की मां ने सीबीआई जांच की मांग की है और इस संबंध में सीएम योगी को पत्र भी लिखा है। बुधवार को आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे ने पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की थी। बताया जा रहा है कि इसी के बाद लुकआउट नोटिस जारी किया गया। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब नए सिरे से प्लान बना रही है। 

आकांक्षा के वकील का दावा- सुसाइड नहीं हत्‍या का मामला

एक्‍ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां के वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने सीएम योगी को पत्र लिखकर मामले की जांच सीबीआई और सीबीसीआईडी से कराने की मांग की। उन्होंने यह भी लिखा है कि आकांक्षा ने आत्महत्या नहीं की थी, बल्कि उनकी हत्या हुई है।

मां ने जांच पर उठाए सवाल

वकील शशांक शेखर त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने पत्र में आरोप लगाया है कि कुछ लोगों ने एक साजिश के तहत आकांक्षा की हत्या करा दी है और उसे आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया जा रहा है। उन्‍होंने पत्र में दावा किया है,'जब पुलिस आकांक्षा की मौत की खबर सुनकर मौके पर पहुंची तो उसने होटल के कमरे में देखा कि आकांक्षा के गले में फंदा लगा है और वह बिस्‍तर पर पैर मोड़कर आराम की मुद्रा में बैठी थी। इस स्थिति में किसी की फांसी लगने से मौत होना सम्‍भव ही नहीं है।'

इसे भी पढ़ें- Akanksha Dubey: बार में पार्टी, फिर कुछ ही घंटों बाद आत्महत्या? इस CCTV से उलझी मौत की मिस्‍ट्री

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 6 April 2023 at 13:09 IST