अपडेटेड 29 March 2025 at 10:37 IST

डिजिटल वर्ल्‍ड में भारत की नई पहचान, क्रोम-फायरफॉक्‍स को टक्कर देने आया Ajna, सरकार ने किया सम्‍मानित

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक खास मुकाबले के जरिए देश का अपना वेब ब्राउजर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है।

Follow :  
×

Share


डिजिटल वर्ल्‍ड में भारत की नई पहचान | Image: PIB

भारत अब डिजिटल दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने की राह पर है। हाल ही में इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने एक खास मुकाबले के जरिए देश का अपना वेब ब्राउजर बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। वर्ल्ड हैप्पीनेस डे के मौके पर केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इंडियन वेब ब्राउजर डेवलपमेंट चैलेंज के विजेताओं का ऐलान किया। ये कदम आत्मनिर्भर भारत के सपने को सच करने की ओर एक बड़ी छलांग है, जिसका मकसद भारत को ‘सर्विस नेशन’ से ‘प्रोडक्ट नेशन’ बनाना है।

इस चैलेंज में देशभर से स्टार्टअप्स, स्टूडेंट्स और रिसर्चर्स ने हिस्सा लिया। इसमें जोश और जुनून ऐसा था कि कुल 434 टीमें शामिल हुईं। तीन चरणों – आइडिया, प्रोटोटाइप और प्रोडक्ट बनाने के बाद आखिरकार आठ टीमें फाइनल में पहुंचीं। इसमें पहला स्थान Zoho कॉर्पोरेशन ने हासिल किया, जिसे 1 करोड़ रुपये का इनाम मिला। वहीं, स्टार्टअप टीम PING ने दूसरा और टीम Ajna ने तीसरा स्थान पाया, जिन्हें 75 लाख और 50 लाख रुपये दिए गए। Jio Vishwakarma को भी खास मेंशन मिला, क्योंकि उनकी टीम ने कई प्लेटफॉर्म्स के लिए शानदार डिज़ाइन पेश किया। खास बात ये कि विजेता टीमें टियर-2 और टियर-3 शहरों से आईं, जो दिखाता है कि भारत का टैलेंट अब बड़े शहरों तक सीमित नहीं है।

देश को डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर बनाना है: विनय सिंह

Ajna इंक के संस्थापक विनय सिंह ने कहा कि इस उपलब्धि से हमारा संकल्प और मजबूत हुआ है कि हम भारत के लिए एक सुरक्षित और आत्मनिर्भर वेब अनुभव तैयार करें हमारा लक्ष्य देश को डिजिटल रूप से आत्मनिर्भर बनाना है और हम अपने उत्पाद को और बेहतर बनाने के लिए कार्य कर रहे हैं उन्होंने यह भी बताया कि स्वदेशी ब्राउज़र का विकास इसलिए आवश्यक है क्योंकि कई अंतरराष्ट्रीय ब्राउज़र्स भारतीय अधिकारियों की सुरक्षा संबंधित अनुरोधों की अनदेखी कर देते हैं इसके अलावा अगर भविष्य में किसी कारणवश गूगल या अन्य वैश्विक टेक कंपनियां भारतीय उपयोगकर्ताओं की सेवाओं को सीमित करती हैं तो देश के पास अपना स्वतंत्र और सुरक्षित ब्राउज़र होना आवश्यक है।

भारत वेब नेविगेटर की प्रमुख विशेषताओं में उन्नत सुरक्षा सुविधाओं और सीसीए इंडिया रूट प्रमाणन के साथ सुरक्षित ब्राउज़िंग अनुभव शामिल है। यह ब्राउज़र आईओएस विंडोज और एंड्रॉयड जैसे कई प्लेटफॉर्म पर काम करता है साथ ही इसमें पैरेंटल कंट्रोल और चाइल्ड-फ्रेंडली ब्राउज़िंग जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं जो सुरक्षित इंटरनेट उपयोग को बढ़ावा देती हैं भारत वेब नेविगेटर का यह इनोवेशन भारत की डिजिटल संप्रभुता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। 

इसे भी पढ़ें- 694 मौतें और हजारों लोग घायल... भूकंप ने तबाह कर दिया म्यांमार; मदद के लिए आगे बढ़कर भारत ने निभाया अपना फर्ज

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 29 March 2025 at 10:37 IST