LIVE BLOG

अपडेटेड 29 January 2026 at 14:02 IST

Ajit Pawar Funeral: शोक का बिगुल बजा और पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, बेटे जय और पार्थ ने दी मुखाग्नि; लगे अमर रहें के नारे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हो गया। दोनों बेटों ने पिता को मुखाग्नि दी। इसके पहले उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में रखा गया। अजित पवार का बुधवार सुबह एक दर्दनाक विमान हादसे में निधन हो गया था। यह हादसा बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान हुआ।

Follow :  
×

Share


पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार | Image: ANI/Republic

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हो गया। अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार और जय ने पिता को मुखाग्नि दी। बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार किया गया। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, राजनीतिक क्षेत्र के कई बड़े नेता उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए। अपने चेहते नेता के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा बरामती अजित पवार अमर रहे के नारों से गूंज उठा। 

  • Listen to this article
29 January 2026 at 12:37 IST

बेटे पार्थ पवार और जय ने पिता को दी मुखाग्नि

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और NCP नेता अजित पवार का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न हो गया। अजीत पवार के बेटे पार्थ पवार और जय ने पिता को मुखाग्नि दी।

29 January 2026 at 12:08 IST

CM फडणवीस और डिप्टी CM एकनाथ शिंदे ने अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि दी

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि दी।

 

Advertisement
29 January 2026 at 12:05 IST

अमित शाह और नितिन नबीन ने दी श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को अंतिम श्रद्धांजलि दी।


 

29 January 2026 at 11:39 IST

सुनेत्रा पवार ने पति को दी श्रद्धांजलि

अजीत पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार ने अपने पति को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सुप्रिया सुले उन्हें संभालती नजर आई। बेटे, पार्थ और जय ने बारामती में अपने पिता की अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं।

Advertisement
29 January 2026 at 11:33 IST

अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को सौंपा गया तिरंगा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की पत्नी और राज्यसभा सांसद सुनेत्रा पवार अपने पति के अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड मौजूद हैं। 

29 January 2026 at 11:28 IST

पार्थ और जय ने अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के बेटे, पार्थ और जय ने बारामती में अपने पिता की अंतिम संस्कार की रस्में निभाईं।

29 January 2026 at 11:25 IST

अजित पवार के अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ये नेता

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान पहुंचे।


 

29 January 2026 at 11:20 IST

जय पवार को सौंप दिया गया राष्ट्रीय ध्वज

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के पार्थिव शरीर पर लिपटा राष्ट्रीय ध्वज, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार से पहले उनके बेटे जय पवार को सौंप दिया गया।


 

29 January 2026 at 11:06 IST

अमित शाह, फडणवीस और शिंदे पहुंचे बारामती

आंध्र प्रदेश के मंत्री नारा लोकेश बारामती में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंच गए हैं। अमित शाह, फडणवीस और शिंदे भी बारामती पहुंच गए हैं।


 

29 January 2026 at 10:40 IST

प्रमोद सावंत पहुंचे विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड

गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत बारामती में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने पहुंच गए हैं। विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

29 January 2026 at 10:37 IST

अंतिम सफर पर अजित पवार

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के पार्थिव शरीर को ले जा रहा शव वाहन अंतिम संस्कार के लिए विद्या प्रतिष्ठान मैदान की ओर बढ़ रहा है। रास्ते में उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों की संख्या में स्थानीय लोग खड़े नजर आए। 

29 January 2026 at 09:51 IST

अजित पवार को राजकीय सम्मान

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई, जिनका कल बारामती में एक चार्टर प्लेन क्रैश में निधन हो गया था।


 

29 January 2026 at 09:50 IST

महाराष्ट्र सरकार ने एक बहुत बड़ा नेता खोया- धीरज देशमुख

कांग्रेस नेता धीरज देशमुख ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के निधन पर कहा, "आज बहुत दुख की घड़ी है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि हम सभी इस शोक से बाहर निकले। उन्होंने हमेशा महाराष्ट्र के हित को सामने रखा था... महाराष्ट्र सरकार ने एक बहुत बड़ा नेता खोया है... हम सभी को बहुत दुख है।"

 

 

29 January 2026 at 09:48 IST

CM फडणवीस और एकनाथ शिंदे बारामती के लिए रवाना

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए यहां से बारामती जाने के लिए हेलिकॉप्टर से महाराष्ट्र लोक भवन पहुंचे।


 

29 January 2026 at 09:08 IST

अजीत पवार के बेटे जय पवार अपने आवास पर पहुंचे

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री दिवंगत अजीत पवार के बेटे जय पवार, काटेवाड़ी स्थित अपने आवास पर पहुंचे हैं। इधर विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में अंतिम संस्कार की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

 

29 January 2026 at 09:03 IST

अजीत पवार के घर पहुंची सुप्रिया सुले

NCP-SCP सांसद सुप्रिया सुले, विधायक रोहित पवार और पवार परिवार के अन्य सदस्य महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री रहे अजीत पवार के काटेवाड़ी स्थित घर पर इकट्ठा हुए। आज उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। 

29 January 2026 at 09:01 IST

अजीत दादा की कमी कोई पूरा नहीं कर सकता- स्थानीय महिला

क्रैश लैंडिंग में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार की मौत पर एक स्थानीय महिला ने कहा, "अजीत दादा ने बारामती के लिए जो किया है, वह कोई और नहीं कर पाएगा। उनके जाने से एक ऐसा खालीपन आ गया है जिसे कोई भी सात जन्मों में भी, नहीं भर सकता।

 

29 January 2026 at 08:49 IST

अस्पताल से घर पहुंचा पार्थिव शरीर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार से पहले उनके काटेवाड़ी स्थित घर लाया गया। पार्थिव शरीर को बारामती के पुण्यश्लोक अहिल्यादेवी होल्कर सरकारी मेडिकल कॉलेज से बेटे पार्थ और मंत्री कोकाटे घर लेकर पहुंचे। 

29 January 2026 at 08:45 IST

प्लेन क्रैश वाली जगह पहुंची फोरेंसिक टीम

बारामती में उस जगह की वीडियो जहां कल एक चार्टर प्लेन क्रैश हो गया था, जिसमें उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत प्लेन में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई थी। DGCA और फोरेंसिक के अधिकारी यहां मौजूद हैं।

29 January 2026 at 08:44 IST

विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में अंतिम संस्कार की तैयारी

NCP प्रमुख और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के अंतिम संस्कार की तैयारियां बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में चल रही हैं। अजीत पवार का कल उस समय निधन हो गया, जब बारामती में जिस विमान में वे यात्रा कर रहे थे, वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई।

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 29 January 2026 at 08:52 IST