अपडेटेड 30 November 2022 at 23:27 IST
अजय कुमार मिश्रा ने गाजियाबाद के पहले पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाला
गाजियाबाद के पहले पुलिस आयुक्त के रूप में अजय कुमार मिश्रा ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। वह 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
| Image:
self
गाजियाबाद के पहले पुलिस आयुक्त के रूप में अजय कुमार मिश्रा ने बुधवार को कार्यभार संभाल लिया। वह 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।
इससे पहले वह इंटेलिजेंस ब्यूरो में प्रतिनियुक्ति पर थे।
पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) मिश्रा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुनिराज जी का स्थान लिया, जिन्हें जिला अयोध्या में उसी पद पर तैनात किया गया है।
मीडिया से बातचीत करते हुए 48 वर्षीय मिश्रा ने कहा कि आयुक्तालय प्रणाली में पुलिस बल अधिक मुस्तैद होगा।
उन्होंने कहा, “कस्बों और पुराने शहर की संकरी गलियों में पुलिस गश्त से असंगठित अपराध पर अंकुश लगेगा। सक्षम अधिकारियों की मदद से पर्याप्त रोशनी और सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जाएंगे।”
Published By : Press Trust of India (भाषा)
पब्लिश्ड 30 November 2022 at 23:26 IST